Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Updated on Wednesday, June 03, 2026 21:58 PM IST

चंडीगढ़, 3 जून- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में राज्य के बिजली निगम ऊर्जा क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ऊर्जा मंत्री द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में वे नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग तथा बिजली निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते रहे हैं। इन्हीं सतत प्रयासों का परिणाम है कि हरियाणा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

 

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा अभियान में देशभर में शीर्ष प्रदर्शन

पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को तीन राष्ट्रीय अवॉर्ड, उपभोक्ता आवेदन, सोलर इंस्टॉलेशन और निरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 4 जून, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष : एक करोड़ छतों तक सौर ऊर्जा का विस्तार” के दौरान हरियाणा को तीन विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। मई 2026 के दौरान आयोजित “मंथ ऑफ सोलर” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा का चयन “पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड” के लिए किया गया है। हरियाणा को जिन तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त होंगे, उनमें “मंथ ऑफ सोलर - सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदन” श्रेणी में तृतीय स्थान (17,142 आवेदन), “मंथ ऑफ सोलर - सर्वाधिक सोलर इंस्टॉलेशन” श्रेणी में द्वितीय स्थान (11,983 स्थापना) तथा “मंथ ऑफ सोलर - सर्वाधिक डिस्कॉम निरीक्षण (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन)” श्रेणी में तृतीय स्थान (12,514 निरीक्षण) शामिल हैं।

यह उपलब्धि हरियाणा सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व, ऊर्जा विभाग, हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 में प्रारंभ की गई थी। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य मार्च 2027 तक देशभर के एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना है। वर्तमान में देश के 40 लाख से अधिक परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं तथा 32 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

हरियाणा में अब तक 86,152 रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2027 तक 2 लाख 20 हजार रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में तेज गति से कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ सकें और बिजली बिलों में बचत का लाभ उठा सकें। राष्ट्रीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़े अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यह सम्मान प्राप्त करेगा। यह उपलब्धि राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने, ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X