Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

"496 अंक लाकर चमकी अंजलि, हरियाणा में चौथा व झज्जर में पहला स्थान"

Updated on Sunday, May 31, 2026 20:27 PM IST

झज्जर, 31 मई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में हरियाणा में चौथा और झज्जर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली गांव बुपनिया की होनहार बेटी अंजलि का भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने टॉपर बेटी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

12वीं में हरियाणा में चौथा और झज्जर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली बुपनिया की बेटी अंजलि का हुआ भव्य स्वागत

अंजलि ने 496 अंक हासिल कर रचा इतिहास, गांव पहुंचने पर टॉपर बेटी का फूल-मालाओं के साथ ग्रामीणों ने किया सम्मान  


गांव बुपनिया में डॉ. बीआर अंबेडकर विचार मंच बहादुरगढ़ और रविदास विकास समिति बुपनिया की ओर से अंजलि का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरपंच डॉ. आजाद ने कहा कि गांव की बेटी अंजलि की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अंजलि ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अंजलि को 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, थानेदार रामबीर ने कहा कि अंजलि की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी, उन्होंने भी 2100 रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर भेंट की।


अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पिता त्रिलोकचंद और माता सरिता को दिया। अंजलि ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। नियमित अध्ययन और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने से लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। ग्रामीणों ने अंजलि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और 12वीं में नया कीर्तिमान हासिल करने पर बधाई दी। सम्मान समारोह में अंजलि को डॉ. बीआर अंबेडकर विचार मंच बहादुरगढ़ ने 5100 रुपये, रविदास सभा बहादुरगढ़ ने 2100 रुपये, सत्ता ठेकेदार ने 5100 रुपये और रविदास विकास समिति बुपनिया की ओर से 1100 रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर भेंट की गई।
अंजलि के पिता त्रिलोक चंद ने बताया कि एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुपनिया की छात्रा उनकी बेटी ने 500 में से 496 अंक हासिल न केवल नया कीर्तिमान बनाया, बल्कि झज्जर जिले में पहला और हरियाणा में चौथा स्थान हासिल कर गांव का नाम रोशन किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X