Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Updated on Friday, May 29, 2026 18:29 PM IST

चंडीगढ़ , 29 मई - जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक पाठ्यक्रमों को छोड़कर सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग एवं पीजी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित किया

 

विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान, प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, मीडिया अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान, कला एवं स्किल डेवलपमेंट सहित विभिन्न विषयों में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (बी.टेक एवं बी.टेक लीट को छोड़कर) की प्रवेश काउंसलिंग 15 जुलाई 2026 से संबंधित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। विभागवार मेरिट सूची एवं विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा विभागीय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएंगे। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकें।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप वर्तमान सत्र से अनेक शैक्षणिक सुधार एवं नए कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। इनमें मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट विकल्प, चार वर्षीय ऑनर्स / ऑनर्स विद रिसर्च स्नातक डिग्री, एक वर्षीय एवं दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम तथा नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क एवं करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क का कार्यान्वयन शामिल है। विश्वविद्यालय ने इस सत्र से चार नए स्नातक पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइड मैथेमेटिक्स में बीटेक, डेटा साइंस में बीसीए, पर्यावरण विज्ञान में बीएससी तथा अंग्रेजी में बीए शामिल हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा पात्र स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं 1 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी 29 जून 2026 से अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी के माध्यम से ईआरपी पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि एमए (अंग्रेजी), एमए (जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन), मास्टर ऑफ सोशल वर्क तथा एमएससी (एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया) पाठ्यक्रमों में प्रवेश अभ्यर्थियों के स्नातक स्तर की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा तथा इन पाठ्यक्रमों के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीटेक को छोड़कर सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारी, मेरिट सूची एवं काउंसलिंग कार्यक्रम हेतु नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jcboseust.ac.in देखने की सलाह दी गई है।  दाखिला संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7428954273 अथवा ईमेल admissionhelp@jcboseust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X