Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुपवा की छात्रा ग्रामीण विकास मंत्रालय में करेगी इंटर्नशिप

Updated on Friday, May 29, 2026 18:01 PM IST

मान्या

29 मई 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) की छात्रा का चयन ग्रामीण विकास मंत्रालय ने समर इंटर्नशिप के लिए किया है। चयनित छात्रा मान्या फिलहाल डिजाइन फैकेल्टी के टेक्सटाइल डिजाइन डिपार्टमेंट के चौथे सेमेस्टर में पढ़ रही है। समर इंटर्नशिप 1 जून से शुरू होगी।

- टेक्सटाइल डिजाइन के चौथे सेमेस्टर की छात्रा है मान्या

- ओडिशा की प्रसिद्ध पिपली कारीगरी पर रखेगी फोकस


टेक्सटाइल डिजाइन के एचओडी अनिल कुमार ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाली समर इंटर्नशिप के लिए मान्या का चयन होना सुपवा परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस इंटर्नशिप को बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। मान्या का चयन रिज्यूमे स्क्रीनिंग, पोर्टफोलियो मूल्यांकन, शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू जैसी कड़ी प्रक्रिया से गुजरने के बाद हुआ है। इंटर्नशिप के दौरान वह पिपिलीक महिला हस्तशिल्प के साथ परंपरागत शिल्प विकास व ग्रामीण आजीविका पहल पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम के तहत काम करेंगी। इंटर्नशिप में विशेष रूप से ओडिशा की प्रसिद्ध पिपली कारीगरी पर फोकस करेगी और पारंपरिक हस्तकला व समकालीन डिजाइन प्रथाओं के बीच संबंध को मजबूत करने का काम करेगी। इंटर्नशिप के दौरान मान्या डिजाइन हस्तक्षेप, कौशल विनिमय, उत्पाद विकास और दस्तावेजीकरण व अनुसंधान के क्षेत्रों में अपना योगदान देगी।

डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की यह पहल ग्रामीण कारीगरों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व दीनदयाल अंत्योदय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए चलाई जाती है। जिसमें समर इंटर्नशिप के जरिए युवा अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सतत ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में शामिल कराते हैं। डॉ आर्य ने कहा कि सुपवा के छात्र-छात्राएं लगातार यूनिवर्सिटी व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। जब भी कोई छात्र इस तरह से आगे बढ़ता है तो उसकी सबसे ज्यादा खुशी उनकी फैकेल्टी व परिवार को होती है, जबकि अन्य छात्रों के लिए यह प्रेरणा बनते हैं। उम्मीद है कि मान्या समर्पण, रचनात्मकता व उत्कृष्टता के साथ सुपवा परिवार का प्रतिनिधित्व करेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X