Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अपने कार्यक्षेत्र से बाहर टेली ईसीजी ट्रेनिंग लेने से हरियाणा की नर्सिंग एसोसिएशन का इंकार

Updated on Thursday, May 28, 2026 21:46 PM IST

चंडीगढ़। प्रदेश में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स को टेली ईसीजी ट्रेनिंग करने के स्वास्थ्य विभाग के फरमान को प्रदेश की नर्सिंग ऑफिसर्स ने सिरे से नकार दिया है। नर्सिंग आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग में कोई ईसीजी तकनीशियन भर्ती नहीं किए हैं, जिससे कि नर्सिंग कैडर पर एक ओर अतिरिक्त कार्य का भार डाल दिया गया है। यह न्यायसंगत नहीं है।


-यह ट्रेनिंग नहीं लेने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कहकर दबाव बनाना सही नहीं

नर्सिंग आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने कहा कि उन्हें 24 मई 2026 को पता चला कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा सभी सिविल सर्जन को एक पत्र के माध्यम से हरियाणा में टेली ईसीजी ट्रेनिंग के लिए नर्सिंग स्टाफ की लगाई थी। यह कार्य नर्सिंग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है, लेकिन सभी जिलों के सिविल सर्जन के द्वारा हरियाणा में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ पर इस ट्रेनिंग के लिए दबाव बनाया गया। ट्रेनिंग नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को लिखा गया। नर्सिंग आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन के माध्यम से डीजीएचएस के समक्ष इसका विरोध दर्ज करवाया गया। पूरे हरियाणा में बहुत बड़े स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने ईसीजी मशीनें खरीदी हैं। इन्हें ऑपरेट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में कोई ईसीजी तकनीशियन भर्ती नहीं किए हैं। नर्सिंग कैडर पर एक ओर अतिरिक्त कार्य का भार एक पत्र के माध्यम से डाल दिया गया है।  
विनीता बांगड़ ने कहा कि नर्सिंग कैडर के अपने मरीजों की देखभाल के साथ-साथ ओर भी बहुत कार्य जैसे-फार्मेसी, लैब टेक्नीशियन, ब्लड कलेक्शन (जो कि लैब टेक्नीशियन का कार्य है), कोल्ड चेन, बिना डाक्टर के डिलीवरी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, टांके लगाना, केन्यूला लगाना, मरीजों के एडमिशन व डिस्चार्ज करना, रेफर बनाना, कम्प्यूटर का कार्य, बिना डाक्टरों के डिलीवरी करवाना तथा इवनिंग एवं नाइट में जहां डाक्टर उपलब्ध नहीं है वहां नर्सिंग आफिसर ही सेवाएं दे रही है। अस्पतालों में वार्डों में मरीजों की ज्यादा संख्या व रेशो को देखते हुए नर्सिंग स्टाफ बहुत कम है। जिससे मरीजों की सेवा प्रभावित होती हैं। ऐसे में अन्य पैरामेडिकल का काम थोपे जाने से नर्सिंग कैडर डिप्रेशन और भारी तनाव का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा समय पर ईसीजी तकनीशियन की कोई भर्ती नहीं करी और ना ही आऊटसोर्सिंग से कोई भर्ती की गई। यह एक तकनीकी कार्य है। अगर इसमें कुछ भी गड़बड़ी होती है तो उसका सीधा असर मरीजों की जान पर होता है। ईसीजी तकनीशियन के लिए दो साल का डिप्लोमा करना होता है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में नर्सिंग कैडर के अलावा कोई भी अन्य पैरामेडिकल कर्मचारी से उनके कार्यक्षेत्र से बाहर कोई भी कार्य नहीं करवाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के द्वारा समय-समय पर नर्सिंग कैडर पर अन्य पैरामेडिकल के कार्य करने के पत्र निकालें जा रहे हैं, जिसका नर्सिंग कैडर के कार्य पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है। इससे नर्सिंग कैडर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रभावित हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने कहा कि नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा हाईकोर्ट में इन अन्य पैरामेडिकल व डाक्टरों के कार्य नर्सिंग कैडर से करवाने के खिलाफ एक याचिका डाली गई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने 12 सप्ताह का समय दिया था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। नर्सिंग आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा अपनी डिमांड व समस्याओं के लिए आने वाले समय में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 
Readers' Comments
Sudesh 5/29/2026 12:10:00 PM

Bilkul sabhi cader ke kam nursing cader valon pe thope ja rahe hain

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X