Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

'स्वस्थ हरियाणा - समृद्ध हरियाणा अभियान' पकड़ेगा तेज रफ़्तार : आरती सिंह राव

Updated on Thursday, May 28, 2026 19:56 PM IST

चंडीगढ़, 28 मई - हरियाणा सरकार प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर, आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए 'स्वस्थ हरियाणा - समृद्ध हरियाणा अभियान' के अंतर्गत राज्य में 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ होने जा रहा है। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दूरदर्शी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कल 29 मई को दोपहर 2:00 बजे पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, जो इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

 

- मुख्यमंत्री कल राज्य के लोगों को देंगे 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौग़ात

 

- पंचकूला में होगा विशाल कार्यक्रम

 

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान को प्रदेश की स्वास्थ्य अवसंरचना को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर बताया है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 22.29 करोड़ रुपये की लागत से 30 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन तथा 21.50 करोड़ रुपये की लागत से 16 नए स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के तीमारदारों की सुविधा के लिए जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत में 6.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अत्याधुनिक विश्राम गृह का शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं के विशेष और समर्पित उपचार के लिए राज्य के 23 जिला अस्पतालों में प्रतिवर्ष 0.34 करोड़ रुपये की लागत से 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' (SNSP) क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है। आम जनता को महंगी और गंभीर चिकित्सा जांचें मुफ्त या बेहद किफायती दरों पर मिल सकें, इसके लिए पीपीपी मॉडल के तहत महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। इसके अंतर्गत पानीपत और कुरुक्षेत्र के जिला अस्पतालों में 12 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई सेवाएं तथा बहादुरगढ़ के सब-डिवीजनल अस्पताल व दादरी के जिला अस्पताल में 10 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन सेवाओं की शुरुआत की जा रही है।

आरती सिंह राव ने आगे बताया कि हृदय रोगों की समय पर पहचान और तुरंत उपचार के लिए राज्य के 600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाओं की स्थापना की जा रही है, जिस पर सालाना 3 करोड़ रुपये व्यय होंगे। गुर्दा (किडनी) रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत देते हुए महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास (नारनौल) और श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज, छायंसा (फरीदाबाद) में अब निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। आमजन को ब्रांडेड दवाइयां बहुत ही सस्ती और रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 जिला अस्पतालों में 1.73 करोड़ रुपये की लागत से 'अमृत फार्मेसी' का भी उद्घाटन किया जाएगा।  स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि निजी क्षेत्र के सहयोग यानी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) साझेदारी के माध्यम से भी राज्य के अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इसके तहत 3.60 करोड़ रुपये की लागत से एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन व डिफिब्रिलेटर, 20.50 करोड़ रुपये की लागत से एक्स-रे और 150 ट्रूनैट मशीनें तथा 1.84 करोड़ रुपये की लागत से 24 आईसीयू बेड शामिल किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, किसी भी आपातकालीन स्थिति या आपदा प्रबंधन से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की 4600 आशा कार्यकर्ताओं को 0.91 करोड़ रुपये की लागत से विशेष प्रशिक्षण दे रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य हरियाणा के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है और यह अभियान राज्य के स्वास्थ्य इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X