Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुपवा के छात्रों ने गांव की चौपाल को बनाया आर्ट गैलरी

Updated on Wednesday, May 27, 2026 18:56 PM IST

गांव रिठाल फौगाट की चौपाल में प्रदर्शित डीएलसीसुपवा के छात्रों की कला को देखने पहुंची महिलाएं।

27 मई 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए गांव रिठाल फौगाट की चौपाल को आर्ट गैलरी के रूप में तब्दील कर दिया। यह सुपवा के मास्टर इन विजुअल आर्ट्स के फाइनल ईयर के छात्रों की मेहनत रही, जो उन्होंने बातचीत, स्मृति व समुदाय से कला की मुलाकात कराई।

गांव रिठाल फौगाट की चौपाल में प्रदर्शित डीएलसीसुपवा के छात्रों की कला को देखती महिलाएं।


दरअसल, छह छात्रों हर्षुल शंकर, ज्योति, किरण सिंह, निखिल फौगाट, रश्मि, सोनी ने मिलकर गिल्ड कलेक्टिव शीर्षक के तहत गांव की चौपाल को ही आर्ट गैलरी का रूप दिया है। आर्ट गैलरी की शुरुआत मंगलवार शाम को हुई, जो तीन दिन तक जनता के लिए ओपन रहेगी। इसमें तीन दिन तक अलग-अलग आर्टिस्ट की टॉक रहेगी, लोग छात्रों द्वारा प्रदर्शित कला को निशुल्क देख सकेंगे। इसके साथ ही आर्टिस्ट्स के साथ इंटरेक्शन सेशन रहेगा, जबकि शाम के समय अलग-अलग फिल्मों की स्क्रीनिंग रहेगी। पहले दिन अमन पूनिया निर्देशित फिल्म चूल्हा न्योंदा की स्क्रीनिंग की गई। आर्ट गैलरी में छात्रों ने अपनी ड्राइंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, इंस्टालेशन, प्रिंट, वीडियो, स्कल्पचर आदि आर्ट का प्रदर्शन किया है।

- मास्टर इन विजुअल आर्ट्स फाइनल ईयर के छात्रों का दिखा हुनर

- पहली बार शहर की बजाए किसी गांव तक पहुंची आर्ट गैलरी


सुपवा की विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के एफसी विनय कुमार के अनुसार गांव की पारंपरिक चौपाल को संवाद, कहानी सुनाने व सामूहिक मिलन का स्थान माना जाता है। उसी से प्रेरित होकर छात्रों ने यह प्रदर्शनी चौपाल में लगाई है। इसका थीम भी यही रखा है। यह पहला मौका है, जब आर्ट गैलरी बनाने के लिए किसी शहर की बजाए गांव का चयन किया गया है। अन्यथा, अधिकतर कलाकार आर्ट एग्जीबिशन के लिए बड़े शहरों का ही चयन करते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों की आर्ट गैलरी जीवंत सांस्कृतिक साझा स्थान में बदली हुई नजर आई। विजुअल आर्ट्स, परफॉर्मेंस आर्ट, फिल्म स्क्रीनिंग, कलाकार वार्ता, कविता पाठ व सामूहिक समुदाय इंटरेक्शन के माध्यम से बनी आर्ट गैलरी ग्रामीण पहचान, समकालीन रचनात्मकता व साझा सार्वजनिक स्थानों के बीच बदलते संबंध से परिचय कराती नजर आती है। इसमें छात्रों ने अपनी पढ़ाई के दौरान सीखी विभिन्न कलाओं को ग्रामीणों के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया है। इसके क्यूरेटर शरद व विनय केडी हैं।

गांव रिठाल फौगाट की चौपाल में प्रदर्शित डीएलसीसुपवा के छात्रों की कला को देखने पहुंचे बच्चे।


डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि विजुअल आर्ट्स के छात्रों का प्रयास सराहनीय है। शहर की बजाए गांव की चौपाल को आर्ट गैलरी का रूप देने से पता चलता है कि छात्र समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं। ग्रामीणों के लिए अपनी कला का प्रदर्शन करना नेक कार्य है। भविष्य में ये छात्र यूनिवर्सिटी व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, यह उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X