Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा सुपवा का गर्ल्स हॉस्टल

Updated on Tuesday, May 26, 2026 16:46 PM IST

नामकरण के बाद डीएलसीसुपवा के गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग।

रोहतक, 26 मई 2026। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के गर्ल्स हॉस्टल को अब अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा। अहिल्याबाई ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। अब उनके नाम से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को प्रेरणा मिलती रहेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गर्ल्स हॉस्टल परिसर के मुख्य द्वार व हॉस्टल बिल्डिंग की एंट्री पर नया नाम लिखवा दिया है।

रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा के अनुसार कुलगुरु डॉ अमित आर्य की सोच थी कि गर्ल्स हॉस्टल का नामकरण किसी ऐसे महापुरुष के नाम पर किया जाए, जो शिक्षा के प्रति समर्पित रहा हो। जिसने अपने जीवन में आदर्श स्थापित किए हों। जिसके नाम से छात्राएं प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। ऐसे में विभिन्न नाम पर विचार किया गया, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को देखते हुए उनके नाम पर छात्रावास का नामकरण करने का फैसला लिया गया। डॉ मनोचा ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन 4 फरवरी 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। उसके बाद से अभी तक इसका नामकरण नहीं हुआ था।

- महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए किया संघर्ष

- छात्राओं को मिलती रहेगी उनके नाम से प्रेरणा : कुलगुरु


कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर (1725-1795) मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी रही। कम उम्र में पति के देहांत के बाद उन्होंने अपने राज्य की बागडोर संभाली और इंदौर को राजधानी बनाकर कुशल शासन किया। उन्होंने अपने शासन के दौरान न्यायप्रियता, प्रजा कल्याण व प्रशासनिक दक्षता के नए आयाम स्थापित किए। उनका जीवन त्याग, धर्म व जनसेवा के आदर्शों पर आधारित रहा। अहिल्याबाई ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन भर प्रयास किया। उनके कार्यों ने महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत प्रदान किया और समाज में उनके योगदान को अमर बना दिया। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को हमेशा उनके नाम से प्रेरणा मिलती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X