Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गोस्वामी समाज के कई प्रतिनिधि भाजपा में शामिल, बड़ौली ने दिलाई सदस्यता

Updated on Monday, May 25, 2026 19:12 PM IST

चंडीगढ़, 25 मई।  भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सोमवार को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गोस्वामी समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुबोध गिरी के नेतृत्व में आए दो दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, चेयरमैन और पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि संगठन में सभी को सम्मानजनक भागीदारी दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों को मजबूत बनाने और गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा की रीति-नीति और संगठन की कार्यप्रणाली से भी सभी नए साथियों को अवगत कराया।
वहीं गोस्वामी समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुबोध गिरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

*गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुबोध गिरी के नेतृत्व में चेयरमैन, पार्षदों सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

नायब सैनी सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग का विकास कर रही है: मोहन लाल बड़ौली


गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुबोध गिरी के नेतृत्व में ये लोग हुए भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में चेयरमैन नगरपालिका पुंडरी बबली गोस्वामी, पार्षद सतीश हमवाना, रेनू सैनी, ज्योति सैनी, सीमा चौधरी, हिशम सिंह रंगा, रणधावा गोस्वामी समालखा, सूरजमल गोस्वामी चुलकाना धाम, सरपंच प्रेम गोस्वामी, बलवान गोस्वामी जिला प्रधान करनाल, कृष्ण गोस्वामी, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, पार्षद प्रतिनिधि रवि कश्यप, राजकुमार सैनी, संदीप सैनी, योगेश गिरी गोस्वामी दातौली, सुनील गोस्वामी समालखा, सुरेंद्र गोस्वामी पानीपत, पवन गोस्वामी करनाल, संजय गोस्वामी हथवला, सुरेश गोस्वामी पानीपत, आलोक गोस्वामी कुरुक्षेत्र और अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X