Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हेल्प डेस्क पर मिल रही सुपवा में दाखिले की जानकारी

Updated on Monday, May 25, 2026 18:19 PM IST

डिजाइन फैकेल्टी में चल रहा डीएलसीसुपवा का एडमिशन हेल्प डेस्क।

25 मई 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में एडमिशन प्रोसेस की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। इस पर लगातार पहुंच रहे छात्रों व उनके अभिभावकों को विभिन्न कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि 26 जून सुपवा में यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन है।

- डिजाइन फैकेल्टी में चल रहा एडमिशन हेल्प डेस्क

- 26 जून तक कर सकेंगे यूजी कोर्सेज में दाखिल के लिए आवेदन


सुपवा पहुंचने वाले छात्र व उनके अभिभावकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क बनाया गया है। जो छात्र किसी कारण से खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके आवेदन भी यहीं पर कराने का इंतजाम किया गया है। हेल्प डेस्क पर प्रत्येक फैकेल्टी से दो-दो स्टाफ सदस्य तैनात किए गए हैं, ताकि वे अपनी फैकेल्टी व इसके तहत चल रहे विभागों की संपूर्ण जानकारी आगंतुकों को दे सकें। सोमवार को डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक व विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के एफसी विनय कुमार ने हेल्प डेस्क का दौरा किया और मौजूद स्टाफ सदस्यों को टिप्स भी दिए।

डॉ अजय कौशिक ने बताया कि हेल्प डेस्क सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्यरत रहता है। इसके साथ ही अलग-अलग फैकेल्टी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए चार मोबाइल नंबर व चार लैंड लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन पर छात्र व अभिभावक दाखिले के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने या फिर फीस जमा कराने के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुलगुरु डॉ अमित आर्य के निर्देश पर एडमिशन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है। ऐसे में छात्रों को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख का इंतजार करने की बजाए जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए, ताकि यूनिवर्सिटी अपने शेड्यूल के मुताबिक एडमिट कार्ड जारी करके प्रवेश परीक्षा व स्किल टेस्ट ले सके।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X