Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मोदी सरकार का एक ही एजेंडा, चुनाव में वादे, बाद में महंगाई से जनता पर वार

Updated on Monday, May 25, 2026 18:10 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार उनकी जेब पर बोझ डालने का काम कर रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा बड़े-बड़े वादे और विकास के दावे करती है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम किश्तों में इसलिए बढ़ाए जाते हैं ताकि आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ धीरे-धीरे बढ़े और जनता की जेब “चुपके-चुपके” काटी जाती रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई महीनों से देश में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को लगातार चेतावनी देते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनावी राजनीति में व्यस्त रहे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब ₹8 तक की बढ़ोतरी कर दी गई, जिसका सीधा असर आमजन की जिंदगी पर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल ईंधन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन, खाद्य पदार्थों, रसोई गैस और दैनिक जरूरत की वस्तुओं तक हर चीज महंगी हो जाती है। आज मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, कर्मचारी और युवा वर्ग महंगाई की मार से परेशान हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को देश की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए अथवा संसद का विशेष सत्र आयोजित कर महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार इन मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X