Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि विचारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी है: बड़ौली

Updated on Sunday, May 24, 2026 19:13 PM IST

चंडीगढ़, 24 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अंबाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विकास और वैचारिक मूल्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियाँ, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाएँ, सोशल मीडिया और आईटी मीडिया की भूमिका जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र चेतना को जागृत करना और समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है: मोहन लाल बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने अंबाला में जिला प्रशिक्षण वर्ग के दौरान दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

*कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: ओम प्रकाश धनखड़*
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मूल विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और समाज सेवा की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होती है।

*भाजपा सरकार में लोगों का जीवन सरल हुआ है: गंगवा*

मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब आदमी को मुफ्त इलाज, राशन और आवास जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने आयुष्मान और चिरायु योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब गरीब लोगों को इलाज की चिंता नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले किसानों को मुआवजे के नाम पर दो-दो और पांच-पांच रुपये के चेक दिए जाते थे, जिससे किसानों का मजाक बनाया जाता था। अब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीधे किसानों के खातों में सहायता राशि भेजी जा रही है। मोदी सरकार ने गरीबों को पक्का मकान देने काम किया। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को धूंआ से मुक्ति मिली। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। श्री गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों का जीवन सरल हुआ है।

 


प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि विचारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना को जागृत करना और समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मोदी और नायब सैनी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।


मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति अपने परिवार की पहचान जानता है, उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दल के इतिहास की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ से शुरू हुई यात्रा आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संस्था के रूप में स्थापित कर चुकी है। संघर्ष, समर्पण और विचारधारा की शक्ति के बल पर भाजपा ने राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए जनसेवा का मार्ग प्रशस्त किया है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति अपनाई, जिसके कारण देश लंबे समय तक गरीबी और भ्रष्टाचार से जूझता रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से हुई और बाद में देशहित में राजनीतिक विकल्प देने के लिए जनसंघ का गठन किया गया।
बड़ौली ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और दो सांसदों वाली पार्टी आज 300 से अधिक सांसदों वाली सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ के समय से ही “एक विधान, एक निशान और एक प्रधान” की मांग उठाई गई थी तथा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 का लगातार विरोध किया और उन्होंने शहादत दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर देश को एकता के सूत्र में मजबूत किया। साथ ही अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण और तीन तलाक समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय भी लिए गए।
मोहन लाल बड़ौली ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि दोनों महान नेताओं ने राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया। बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस गौरवशाली इतिहास का वाहक है और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।



 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X