Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ: डा. सतीश पूनिया

Updated on Sunday, May 24, 2026 19:07 PM IST

चंडीगढ़, 24 मई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत दूसरे दिन पंचकूला में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर पहले सत्र का शुभारंभ किया। सत्र की अध्यक्षता मेयर श्याम लाल बंसल ने की। इतिहास और विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा राष्ट्रवाद है और संगठन की रीति-नीति कार्यकर्ताओं के माध्यम से आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का न केवल व्यक्तित्व निखरता है, बल्कि उनकी संगठनात्मक क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी रवि बतान, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के अलावा वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निखरता है और संगठनात्मक क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है: डा. सतीश पूनिया

*मोदी और नायब सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा है लाभान्वित: गंगवा*

कार्यक्रम में मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब आदमी को मुफ्त इलाज, राशन और आवास जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने आयुष्मान और चिरायु योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब गरीब लोगों को इलाज की चिंता नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले किसानों को मुआवजे के नाम पर दो-दो और पांच-पांच रुपये के चेक दिए जाते थे, जिससे किसानों का मजाक बनाया जाता था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी स्वीकार किया था कि केंद्र से भेजे गए सौ रुपये में से केवल पंद्रह रुपये ही गरीब तक पहुंचते थे। अब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीधे किसानों के खातों में सहायता राशि भेजी जा रही है।
रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को कांग्रेस की तुलना में कई गुना अधिक मुआवजा दिया है। साथ ही मोदी सरकार ने चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत दस करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि नायब सरकार ने ग्रामीण और शहरी गरीबों को प्लॉट देने का काम भी किया है।

*भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित संगठन: ओम प्रकाश धनखड़*
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।


डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा की यात्रा तीन प्रमुख स्तंभों संगठन, विचार और जनसमर्थन पर आधारित है। डॉ. पूनिया ने कहा कि दुनिया के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी राजनीतिक दल के संरक्षक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पार्टी और राष्ट्रहित में शहादत दी। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी भाजपा सरकारों की नीतियों में दिखाई देती है।

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है: कंवरपाल गुर्जर*

पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि देश सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
वहीं भाजपा नेता अरविंद यादव ने चुनाव प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता होती है। उन्होंने डिजिटल माध्यमों और जनसंपर्क अभियान की भूमिका पर भी जोर दिया।
प्रशिक्षण शिविर में देवेंद्र मनिहाल ने कार्यकर्ता विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। उन्होंने अनुशासन, सेवा भावना और निरंतर जनसंपर्क को कार्यकर्ता की पहचान है।


डॉ. पूनिया ने कहा कि वर्ष 1952 में जनसंघ को केवल तीन प्रतिशत वोट और तीन सीटें मिली थी, जबकि 2019 में भाजपा 303 सीटों तक पहुंची। उन्होंने इसे संगठन और विचार की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है। उन्होंने आपातकाल और राम मंदिर आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश के बड़े जनआंदोलनों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राजनीतिक और विकासात्मक परिवर्तन आया है तथा अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनना करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है।



Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X