Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है: मोहन लाल बड़ौली

Updated on Saturday, May 23, 2026 19:13 PM IST

पानीपत, 23 मई। भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दूसरे चरण का दो-दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर शनिवार से नो जिलों में शुरू हो गया। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का वैचारिक और संगठनात्मक विकास करना तथा उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित करना है। पानीपत जिला प्रशिक्षण वर्ग कल्याण पट्टी पानीपत में हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा का इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा की नींव देशहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर रखी गई है: मोहन लाल बड़ौली

कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: मोहन लाल बड़ौली
इससे पहले कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजपा का इतिहास विषय पर बोलते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने वाला कार्यकर्ता आधारित संगठन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव देशहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर रखी गई है। पार्टी ने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी है।
*प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा व दिशा देने का काम करते हैं: धनखड़*

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनकड़ ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्री धनखड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की वैचारिक तथा संगठनात्मक जानकारी के लिए ऐसे प्रशिक्षण अभियान अंत्यत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई उर्जा व दिशा देने का काम करते हैं।
वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने “राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां” विषय पर अपने विचार रखते हुए सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करें और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखें।
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने पार्टी की कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इसके अलावा शलेंद्र पांडे ने “कार्यकर्ता विकास” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और संवाद से कार्यकर्ताओं की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो गांव से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। बड़ौली ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है तो उसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण है।
मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही असली पहचान और शक्ति है। भाजपा का प्रत्येक अभियान राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी लगातार जनविश्वास प्राप्त कर रही है।
उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का माध्यम है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X