Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों के खिलाफ गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Updated on Saturday, May 23, 2026 17:29 PM IST

गुरुग्राम  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल, CNG और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम के अध्यक्ष वर्धन यादव द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों पर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण बैलगाड़ी रही, जिस पर सवार होकर राव नरेंद्र सिंह ने विरोध मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने देश को विकास की राह से हटाकर पिछड़े दौर की ओर धकेलने का काम किया है।

 “आज़ादी के बाद पहली बार तेल ने पार किया ₹100 का आंकड़ा, महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर” : राव नरेंद्र सिंह


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर परिवहन, खाद्य वस्तुओं और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे आम नागरिक का जीवन कठिन होता जा रहा है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना भाजपा की परंपरा बन चुकी है। वर्ष 2014, 2015, 2019, 2022 और अब 2026 में भी यही क्रम दोहराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकारों ने जनता की जेब से लगभग ₹57 लाख करोड़ वसूलने का काम किया है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर भारी VAT लगाकर प्रदेशवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पेट्रोल पर 18.20 प्रतिशत VAT लगाया जा रहा है, जिसके तहत प्रति लीटर लगभग ₹18 वसूले जा रहे हैं, जबकि डीजल पर 16 प्रतिशत VAT के कारण प्रति लीटर करीब ₹14.50 का अतिरिक्त भार जनता को उठाना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में CNG की कीमत बढ़कर ₹86.12 प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है, जिससे ऑटो-टैक्सी चालकों, छोटे व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस नीति बनाए तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने पर उसका सीधा लाभ जनता को तुरंत दिया जाए।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज, अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष अनिल धानक, पीसीसी सदस्य कुलराज कटारिया, कृष्ण राव , अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह, नगर निगम मेयर प्रत्याशी नीरज यादव, जिला उपाध्यक्ष सतबीर पहलवान, योगेश यादव, सतपाल भारद्वाज, वरिष्ठ महिला नेत्री सेलजा भाटिया, सुनीता वर्मा, जिला महासचिव सूबे सिंह यादव, राजकुमार यादव, राकेश यादव, संजय भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन रज्जू सहरावत, मोहनलाल सैनी, प्रमोद सैनी, जिला सचिव दीपेश कौशिक, हरेंद्र सहारावत, राहुल जेलदार, संदीप यादव, भीम सोनी, नरबीर नेहरा, आशीष धनखड़, शिव बोकेन, विशेष यादव सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X