Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुपवा के छात्रों ने पानीपत में किया इंडस्ट्रियल भ्रमण

Updated on Saturday, May 23, 2026 17:26 PM IST

महाजन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड पानीपत में इंडस्ट्रियल भ्रमण पर पहुंचे डीएलसीसुपवा के टेक्सटाइल डिजाइन डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं।

23 मई 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के छात्रों ने पानीपत का एक दिवसीय इंडस्ट्रियल भ्रमण किया। इसमें डिजाइन फैकेल्टी के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के 29 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उन्होंने महाजन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया और कंपनी की टेक्सटाइल प्रोडक्शन प्रणाली को करीब से देखा।

- टेक्सटाइल डिजाइन के छात्रों ने करीब से देखी टेक्टसाइल प्रोडक्शन


छात्रों ने महाजन इंडस्ट्रीज के विभिन्न विभागों रंगाई, बुनाई, वाशिंग व फिनिशिंग, नमूना निर्माण, स्क्रीन व डिजिटल प्रिंटिंग, डिजाइन, फोटोग्राफी स्टूडियो का दौरा किया। छात्रों को इस भ्रमण के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। इंडस्ट्रियल भ्रमण में महाजन इंडस्ट्रीज के सोर्सिंग हेड जितेंद्र सिंह की भूमिका काबिले तारीफ रही। डिजाइन डायरेक्टर कृष्ण गोराई ने डिजाइन व फोटोग्राफी स्टूडियो में डिजाइन ब्रीफ डेमोस्ट्रेशन दिया। वीविंग हेड हिमांशु मिश्रा ने बुनाई की तैयारी और बुनाई प्रक्रिया को डेमोस्ट्रेशन के जरिए छात्रों को समझाया। एचआर रोहित धमीजा ने छात्रों के इंडस्ट्रियल भ्रमण का इंतजाम कराने में सहयोग दिया। डिजाइनर श्वेता व मर्चेंडाइजर खुशी ने छात्रों को महाजन इंडस्ट्रीज के विभिन्न विभागों का दौरा करवाया। सुपवा के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के एचओडी अनिल कुमार व असिस्टेंट प्रोफेसर सृष्टि सिंह इंडस्ट्रियल भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ मौजूद रहे।

महाजन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड पानीपत में इंडस्ट्रियल भ्रमण के दौरान टेक्सटाइल प्रोडक्शन की जानकारी लेते डीएलसीसुपवा के टेक्सटाइल डिजाइन डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं।


इस दौरान एचओडी अनिल कुमार ने कहा कि डीएलसीसुपवा में पढ़ रहे छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए इस तरह के भ्रमण समय-समय पर कराए जाते हैं। इसके लिए कुलगुरु डॉ अमित आर्य, रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, फैकेल्टी ऑफ डिजाइन की एफसी डॉ शैली खन्ना का निरंतर सहयोग मिलता रहता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन सदैव छात्रों को इंडस्ट्रीज की जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिए प्रयासरत रहता है। इसलिए उन्हें क्लासरूम में दी जाने वाली शिक्षा के साथ ही उद्योगों का दौरा कराया जाता है, ताकि वे जान सकें कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें व्यवहारिक तौर पर किस तरह से उद्योगों में कार्य करना है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X