Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एमडीयू, आईसीएआर और आईएआरआई मिलकर बढ़ाएंगे कृषि आधारित स्टार्टअप्स

Updated on Friday, May 22, 2026 18:58 PM IST

चंडीगढ़ , 22 मई - बदलते जलवायु परिदृश्य और रोजगार की चुनौतियों के बीच कृषि आधारित स्टार्टअप्स ग्रामीण युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएंगे। इसी दिशा में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक अब कृषि नवाचार और टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप्स का रोडमैप तैयार करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) के सहयोग से संयुक्त पहल शुरू करने की तैयारी में है।

एमडीयू कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने आईसीएआर के प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं प्रोग्राम लीडर डॉ. रबी नारायण साहू, पूसा (नई दिल्ली) के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कृषि आधारित स्टार्टअप्स, नवाचार और युवाओं के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि भविष्य जलवायु परिवर्तन और उद्यमिता का है। ऐसे में कृषि और कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप्स ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर दे सकते हैं। उन्होंने डॉ. साहू से एमडीयू में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के युवा बदलते कृषि परिदृश्य के अनुरूप नए अवसरों से जुड़ सकें।

डॉ. रबी नारायण साहू ने बताया कि उनकी संस्थान भारत की अग्रणी कृषि अनुसन्धान संस्थान है। भारत में हरित क्रांति समेत कृषि क्षेत्र विकास में उनकी संस्थान की अहम भूमिका है। उन्होंने एमडीयू को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सेंटर फॉर एग्रीकल्चरल बायोइनफॉर्मेटिक्स, आईएएसआरआई (आईसीएआर) के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. सुनील कुमार, एमडीयू बायोइनफॉर्मेटिक्स विभाग के प्रो. डॉ. अजित कुमार, आईआईटी के वैज्ञानिक तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X