Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Updated on Friday, May 22, 2026 18:39 PM IST

चंडीगढ़, 22  मई  -- हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रबंध निदेशक ने बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत मामलों, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाई जाए तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभिन्न स्तरों पर आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक के दौरान सभी रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने के दिए निर्देश

 

पीएमएसजीएमबीवाई के 81,735 कनेक्शन हुए जारी

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं वेंडर्स को निर्देश देते हुए कहा कि रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना कार्य में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं के आवेदन लंबित न रहें और निर्धारित समयावधि में इंस्टॉलेशन कार्य पूर्ण हो। वेंडर्स के साथ बेहतर समन्वय एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को नियमित समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों से योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने का आग्रह किया गया, ताकि उपभोक्ताओं को वित्तीय कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने कहा कि बैंकिंग प्रक्रियाओं में तेजी लाकर अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ पहुंचाया जा सकता है। विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न सर्कलों एवं डिवीजनों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन किया गया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने निर्धारित लक्ष्य 1,22,000 में से 36,130 कनेक्शन जारी कर चुका है, जबकि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने 1,00,000 के लक्ष्य में से 45605 कनेक्शन जारी कर चुका है। इस प्रकार दोनों निगमों द्वारा कुल 81,735 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर योजना के लाभों के बारे में जागरूक करें।  इस योजना से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ना तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X