Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

उत्तर भारत जोन-2 के राष्ट्रमंडल सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

Updated on Friday, May 22, 2026 18:19 PM IST

चंडीगढ़, 22 मई राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के उत्तर भारत क्षेत्र के जोन-2 सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बैठकों का दौर जारी है। इस सिलसिले में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा सचिवालय में निदेशक डॉ. यमनम अरुण कुमार, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक अजय सिंघल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। यह सम्मेलन हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में लोक सभा के समन्वय से आगामी 8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में होगा।

दो दिनों से विधान सभा में लगातार चल रहा बैठकों का दौर

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें

7

इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय में सम्मेलन की व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों की भी लगातार बैठकें हो रही हैं। शुक्रवार को लोक सभा और विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन स्थलों पर पहुंच कर वहां किए जाने वाले प्रबंधों की योजना बनाई। बैठकों में सम्मेलन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, आवास, परिवहन, सुरक्षा, प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह के साथ आयोजित बैठक में तय हुआ कि सम्मेलन के दौरान चंडीगढ़ यूटी प्रशासन और हरियाणा विधान सभा सचिवालय के साथ समन्वय के लिए राजपत्रित रैंक का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के दस्ते की ओर से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सभी सम्मेलन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

प्रत्येक पीठासीन और उप पीठासीन अधिकारी के लिए प्रोटोकॉल व लाइजनिंग अधिकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सम्मेलन में भाग लेने वाले विशिष्ट व्यक्तियों और प्रतिभागियों को एस्कॉर्ट और पायलेट गाड़ियां भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। सभी स्थानों पर पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X