Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सिंगर मासूम ने सुपवा को सौंपा 5 लाख रुपये का चेक

Updated on Wednesday, May 20, 2026 19:27 PM IST

20 मई 2026, रोहतक। प्रसिद्ध सिंगर मासूम शर्मा ने मंगलवार को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के कुलगुरु डॉ अमित आर्य को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस राशि से ऐसे छात्रों को आगे शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी, जो आर्थिक कारणों से अपनी शिक्षा को जारी नहीं रख पाते। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के एफसी महेश टीपी, डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर विनय कुमार भी मौजूद रहे।

- जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी मदद

- मासूम की तरह और पूर्व छात्र भी आगे आएं : कुलगुरु


रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा बताया कि मासूम शर्मा सुपवा के छात्र रहे हैं। यहां पर उन्होंने एक्टिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। आज वे देश के चुनिंदा सिंगर में शामिल हैं, जबकि लाइसेंस फिल्म के जरिए अभिनय व फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। लेकिन, वे अपने संस्थान यानी सुपवा को कभी नहीं भूलते।

सुपवा के पूर्व छात्र, गायक एवं अभिनेता मासूम शर्मा ने कहा कि कुछ छात्र अभी भी ऐसे हैं, जिनके परिवार की आर्थिक हालत ज्यादा अच्छी नहीं होती और वे अपनी फीस भरने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे में उन्होंने सुपवा परिवार को 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह चेक डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर के नाम है, ताकि इस राशि को जरूरतमंद छात्रों की फीस के रूप में खर्च किया जा सके। मासूम शर्मा ने कहा कि जिस संस्थान से हमने शिक्षा हासिल की, उसके प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारी भी बनती हैं। जब हम कोई मुकाम हासिल कर लेते हैं तो ये जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती हैं। सुपवा से जो भी ग्रहण किया, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती, न ही यहां से मिली सीख का कोई मूल्य चुकाया जा सकता है।

सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि पूर्व छात्र के तौर पर सिंगर मासूम शर्मा ने यूनिवर्सिटी के प्रति जो अपनापन दिखाया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की आत्मा होते हैं। सुपवा के अन्य पूर्व छात्रों को भी इस तरह से आगे आना चाहिए। सुपवा परिवार अपने पूर्व छात्रों की असोसिएशन को रजिस्टर्ड करवा चुका है और जल्द ही यहां एलुमिनी मीट कराई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X