Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया बाढ़ बचाव कार्यों का मुआयना

Updated on Wednesday, May 20, 2026 19:19 PM IST

चण्डीगढ़, 20 मई -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज जिला करनाल  के  कुंडा कलां गांव में यमुना का दौरा कर बाढ़ बचाव कार्यों का मुआयना किया। इस गांव में यमुना में 1.73 करोड़ की लागत से 1250 फुट लंबे पांच स्टोन स्टड बनाए जा रहे हैं। कल्याण ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं। कहीं थोड़ी बहुत कमी नजर आए तो उसे भी दूर किया जाए। स्थानीय लोगों का यदि कोई सुझाव आता है तो उस पर भी गौर करें।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकरी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में लिए निर्णय अनुसार जिला में अकेले सिंचाई विभाग द्वारा शेरगढ़ टापू से सदरपुर तक यमुना क्षेत्र में दस स्थानों पर काम जारी है। इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 8.95 करोड़ और घरौंडा में 15.25 करोड़ से बाढ़ बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। कुंडा कलां में 1.73 करोड़ रुपए की लागत से 5 नए स्टोन स्टड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है जो निर्धारित समय के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल यमुना में पानी के तेज बहाव के कारण अलग-अलग स्थानों पर भूमि कटाव हो जाता है। कई बार बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। बदलते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत और सजग रहने की जरूरत है। सरकार इस बात के लिए गंभीर है कि यमुना में बाढ़ के लिए फसलों व जान-माल का नुकसान न हो। जरूरत अनुसार न केवल नए स्टड्स बनाए जा रहे हैं बल्कि पुरानों की मरम्मत भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यमुना के साथ लगते गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए स्टड लगाने, नालों की सफाई आदि पर जिला में 35 करोड़ रुपए के कार्य जारी हैं। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 25 करोड़ रुपए के कार्य जारी हैं और अधिकांश कार्यों को मई अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X