Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम में मानसून तैयारियों को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट 

Updated on Wednesday, May 20, 2026 18:38 PM IST

गुरुग्राम, 20 मई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को निगमायुक्त  प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित सीवरेज मैनेजमैंट सेल (एसएमसी) व मानसून मैनेजमैंट सेल (एमएमसी) बैठक में शहर में जलभराव की संभावित समस्याओं, सीवर एवं ड्रेनेज सफाई, संसाधनों की उपलब्धता तथा तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मानसून के दौरान नागरिकों को राहत प्रदान करने और जलभराव की समस्या को कम करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

155 जलभराव हॉटस्पॉट पर तेजी से कार्य जारी

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि गुरुग्राम शहर में कुल 155 जलभराव संभावित हॉटस्पॉट पर तेजी से कार्य चल रहा है। इनमें 41 हाइपर क्रिटिकल, 54 मध्यम श्रेणी तथा 60 सामान्य श्रेणी के पॉइंट शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन हॉटस्पॉट्स पर ड्रेनेज सुधार, सीवर सफाई, डी-सिल्टिंग एवं अन्य तकनीकी कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। इन प्वाइंट्स पर 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य है।

- निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने एसएमसी व एमएमसी समीक्षा बैठक में ली कार्यों की प्रगति की जानकारी
- जलभराव वाले 155 हॉटस्पॉट पर तेजी से कार्य जारी, जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश

- एस-40 प्वाइंट में से 23 पर कार्य पूरा, शेष प्वाइंट पर कार्य अंतिम चरण में


ड्रेनों एवं सीवर सफाई कार्यों में तेजी

बैठक में जानकारी दी गई कि शहर में कुल 607 किलोमीटर स्टॉर्म वाटर ड्रेन हैं, जिनमें से 408.59 किलोमीटर की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्यों को 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सीवर सफाई एवं रखरखाव से संबंधित 56 टेंडर जारी किए गए हैं। नगर निगम द्वारा मानसून के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए 109 पंप एवं लगभग 63 सक्शन टैंकरों की व्यवस्था भी की गर्ईं है।

एस-40 सीवरेज क्रिटिकल पॉइंट्स पर विशेष फोकस

शहर में 40 सीवरेज क्रिटिकल पॉइंट्स चिन्हित करके पिछले मानसून के बाद कार्य शुरू किया गया था। इनमें से 23 प्वाइंट पर कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष प्वाइंट पर तेजी से कार्य जारी है, जिसे मानसून से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा।

वार्ड स्तर पर संसाधनों की तैनाती

नगर निगम ने मानसून से निपटने के लिए वार्डवार संसाधनों की मैपिंग भी तैयार की है। इसके तहत विभिन्न वार्डों में सीवरमैन, सुपरवाइजर, सक्शन टैंकर, ट्रैक्टर माउंटेड पंप, जनशक्ति, रोड गली फ्रेम एवं जनरेटर की तैनाती सुनिश्चित की गई है। शहरभर में कुल 269 सीवरमैन, 84 सक्शन टैंकर, 89 ट्रैक्टर माउंटेड पंप तथा 119 बेलदारों की तैनाती की योजना बनाई गई है।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने इंजीनियरिंग विंग को जलभराव हॉटस्पॉट्स, स्टॉर्म ड्रेन, सीवर लाइन, कैचमेंट एरिया एवं अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं बागवानी शाखा को पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट्स के ग्राउंड लेवल को कम करने तथा वर्षा जल निकासी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिकल विंग को सभी स्ट्रीट लाइट एवं बिजली कनेक्शनों की जांच कर सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मानसून के दौरान करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

तकनीक और निगरानी पर भी जोर

नगर निगम द्वारा लगभग 700 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जलभराव की स्थिति की निगरानी की जाएगी। साथ ही फ्लड डेटाबेस तैयार करने, फ्लड डेप्थ सेंसर लगाने तथा नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए केंद्रीकृत मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

आरडब्ल्यूए एवं सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील

नगर निगम द्वारा आरडब्ल्यूए, एनजीओ एवं सामाजिक संगठनों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि ये संस्थाएं स्थानीय स्तर पर जलभराव, क्षतिग्रस्त संपत्तियों एवं अन्य समस्याओं की वास्तविक समय में जानकारी देकर प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकती हैं। मानसून सीजन के दौरान शहरवासियों को राहत प्रदान करने तथा जलभराव की समस्या को न्यूनतम करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और निर्धारित समय सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त  यश जालुका व रविन्द्र यादव, चीफ  इंजीनियर विजय ढ़ाका, चीफ टाऊन प्लानर संजीव मान सहित कार्यकारी अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X