Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हजारों बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, मौके पर लिया ज्ञापन

Updated on Wednesday, May 20, 2026 18:34 PM IST

ऊर्जा मंत्री अनिल विज प्रदेशभर से इकट्‌ठा हुए यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए

अम्बाला, 20 मई- अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी में प्रदेशभर से एकत्रित हुए ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्यों के बीच उनके प्रदर्शनस्थल पर ही पहुंच गए जिसे देख कर्मचारी हैरान रह गए। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देने हेतु मंत्री अनिल विज के आवास पर आना था, मगर मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने के लिए स्वयं हजारों कर्मचारियों के बीच प्रदर्शनस्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज हजारों कर्मचारियों के बीच से होते हुए सीधे मंच पर पहुंचे जहां उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया।

ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों ने संग लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने सम्मान में बजाई तालियां 


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दफ्तर हमेशा कर्मचारियों के लिए खुले हैं, यूनियन नेताओं ने उनके समक्ष कुछ मांगे रखी हैं जिनमें मुख्य एक्स-ग्रेशिया की मांग रखी है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उन्हें एक्स-ग्रेशिया नहीं मिल है जिसमें पांच वर्ष की शर्त है, वह कोशिश करेंगे की इसमें पांच वर्ष से घटाकर इसे दो वर्ष किया जाए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज यूनियन पदाधिकारियों से ज्ञापन लेते हुए


उन्होंने यूनियन की दूसरी मांग कि कच्चे कर्मियों को रेगुलर करने पर कहा कि इस मांग को उन्होंने शुरू करवा दिया है और पोर्टल पर ऐसे कर्मचारियों के नाम चढ़ाए जा रहे हैं। इसी प्रकार कर्मचारियों को रिस्क अलांउस की मांग पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसपर वह सहमत है और आपके साथ वह भी सरकार से रिक्स अलाउंस दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह कर्मचारियों को काम करने के लिए सुरक्षा औजार उपलब्ध कराएंगे इसके लिए वह कर्मचारियों को पूरी तरह से आश्वस्त करते हैं। वहीं, कर्मचारियों की अन्य मांगों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही वह वर्कर यूनियन और अधिकारियों की सांझा मीटिंग करवाएंगे

ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों ने संग लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई

यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आप जो नारा “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” लगा रहे हैं उसमें एक पंक्ति और जोड़ लें कि “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, अनिल विज तुम्हारा है”। ऊर्जा मंत्री द्वारा यह पंक्तियां बोलते ही यूनियन सदस्यों ने तालियां बजाते हुए इसकी सराहना की।  

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X