Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार- हुड्डा

Updated on Wednesday, May 20, 2026 18:21 PM IST

चंडीगढ़, 20 मई। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भीषण महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही बीजेपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और लगातार दामों में बढ़ोत्तरी की है। 15 मई को पेट्रोल-डीजल ₹3 प्रति लीटर बढ़े, फिर 19 मई को करीब 90 पैसे की और बढ़ोतरी हुई। तेल की कीमतें बढ़ने के चलते तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। दूध से लेकर दाल, खाद्य तेल से लेकर कपड़े, रसोई या बिजनेस चलाने से लेकर ऑफिस जाने तक, हर चीज का बजट आसमान छू रहा है।

हुड्डा ने कहा कि घरेलू LPG सिलेंडर की बात करें तो ये मार्च 2026 में  ₹910-913 पहुंच गया था। जबकि, बीजेपी 500 रुपये का सिलेंडर देने का वायदा करके सत्ता में आयी थी। इसके विपरीत  कांग्रेस कार्यकाल के दौरान इसका रेट बमुश्किल 400 रुपये होता था। इसी तरह कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर के रेट मार्च में ₹114.50, अप्रैल में ₹195.50 और 1 मई को ₹993 की बढ़ा दिए गए। यानी दाम में कुल ₹1300+ का उछाल आया और कीमतें लगभग 3000 रुपये पहुँच गई। इसके चलते होटल, ढाबे, छोटे रेस्टोरेंट पर भारी असर पड़ा है। छोटे व्यापारी, टैक्सी-ट्रक ड्राइवर, होटल वाले कमर्शियल सिलेंडर के ₹3000+ रेट से परेशान हैं, जिससे न सिर्फ खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही हैं बल्कि व्यापार चलाना भी मुश्किल हो गया है। माइग्रेंट वर्कर्स 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर उपयोग करते थे वो भी अब इतना महंगा हो गया कि प्रवासी मजदूर वापिस अपने गांव लौट रहे हैं।

अप्रैल 2026 में WPI थोक महंगाई 8.3% पहुंच गई, जो 42 महीने का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। ये सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि ये बताता है कि जनता के रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली चीज़ों के रेट कितनी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्ग का मासिक बजट बुरी तरह बिगड़ रहा है। किसानों के लिए खेती लागत और बढ़ती जा रही है। लेकिन इसके मुकाबले एमएसपी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो रही। गरीब और मिडिल क्लास परिवारों की खरीद क्षमता घटी है, बचत कम हो रही है और दैनिक जीवन की लागत आसमान छू रही है। कांग्रेस सरकार के समय कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम आज से कहीं ज्यादा थे फिर भी घरेलू LPG सिलेंडर मात्र ₹400 के आसपास मिलता था। पेट्रोल ₹70 और डीजल ₹50-55 प्रति लीटर था। यानी कांग्रेस ने मुश्किल से मुश्किल समय में भी महंगाई को कंट्रोल में रखा और जनता को राहत दी।

लेकिन बीजेपी ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा और कांग्रेस कार्यकाल में मिलने वाली सारी सब्सिडी व कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। हरियाणा सरकार ने वैट और केंद्र सरकार ने टैक्स अत्यधिक बढ़ा दिए। हमारी मांग है वैट और टैक्स को कम किया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाये जाएँ।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X