पंचकुला। द भारत स्कूल सेक्टर-12 पंचकूला के छात्र, जिसे पारले-जी बिस्कुट के प्रसिद्ध चेहरे से हूबहू मिलता-जुलता है, स्कूल में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बच्चे की प्रतिभा और उसकी पहचान को देखते हुए डिजिटल औरा कंपनी ने उसे एक वर्ष के लिए हायर किया है।
द भारत स्कूल के छात्र की अनोखी पहचान, डिजिटल औरा ने एक वर्ष के लिए किया साइन
इस अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने बच्चे को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि स्कूल के छात्र को इतनी कम उम्र में एक विशेष पहचान मिली है और उसे डिजिटल औरा कंपनी द्वारा एक वर्ष के लिए चयनित किया गया है।
प्रिंसिपल ने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य करता है और बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
पंचकूला: पारले-जी बिस्किट से हूबहू मिलता-जुलता बच्चा द भारत स्कूल सेक्टर-12 पंचकूला में सम्मानित, डिजिटल औरा कंपनी ने एक वर्ष के लिए किया साइन
कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी बच्चे को शुभकामनाएं दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान बच्चे को सम्मानित किया गया और उसकी उपलब्धि की सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही मंच देना ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है और द भारत स्कूल इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।