Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अपने कार्यस्थल पर टीम भावना के साथ काम करें नर्सिंग अधिकारी: विनीता बांगड़

Updated on Wednesday, May 20, 2026 15:44 PM IST

गुरुग्राम। हरियाणा नर्सिंग यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता मंगलवार को गुरुग्राम दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें पूरी निष्ठा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा नर्सिंग यूनियन की प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर पूनम सहराय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव, एडवाइजर दीप्ति, सुमित्रा बल्हारा, पूनम कादयान एवं टीम में शामिल नर्सिंग अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ का फूल-मालाओं से व बुके देकर भव्य स्वागत किया। नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ के नेतृत्व में हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन और अधिक मजबूत होगी।

नर्सिंग अधिकारियों को दिया निष्ठा से सेवा का मंत्र
-गुरुग्राम पहुंचीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़


नर्सिंग अधिकारियों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और मरीजों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों को अपने हकों के लिए एकजुट रहने का भी संदेश दिया। विनीता बांगड़ ने कहा कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज किसी न किसी पीड़ा से गुजर रहा होता है। ऐसे में हमारी एक मुस्कान, संवेदनशील व्यवहार और समय पर दी गई देखभाल उसके आधे दुख को कम कर देती है। नर्सिंग सिर्फ नौकरी नहीं, सेवा का संकल्प है। उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों से अपील की कि वे कार्यस्थल पर अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना के साथ काम करें। मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों से भी विनम्र व्यवहार रखें।
प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने कहा कि नर्सिंग की कई जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं। मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए एकजुट होना जरूरी है। यूनियन का मकसद हर नर्सिंग अधिकारी को उसका हक दिलाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी, लेकिन मरीज की सेवा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। हमारा पहला धर्म मरीज हैं और दूसरा अपने हक की लड़ाई।
हरियाणा नर्सिंग यूनियन प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर पूनम सहराय ने कहा कि यूनियन का कार्य हर नर्सिंग अधिकारी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना ही उद्देश्य है। उनके समाधान के लिए यूनियन गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक मजबूती से काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब एकजुटता से ही अपने कैडर के लिए मजबूत होकर खड़े रहेंगें। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष विनीता ने सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की और नर्सिंग स्टाफ की समस्याएं रखीं। पीएमओ ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X