Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण आह्वान को जन अभियान बनाने की दिशा में ठोस कदम

Updated on Tuesday, May 19, 2026 18:54 PM IST

चंडीगढ़, 19 मई — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और विकसित भारत के निर्माण को लेकर किए गए आह्वान को जन अभियान का स्वरूप देने की दिशा में हरियाणा सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार सुबह साइकिल से सफर कर प्रदेशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सुबह-सुबह चंडीगढ़ में सुखना लेक पहुंचे, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से मुलाकात कर स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा का आह्वान किया।

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से सफर कर दिया ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

चंडीगढ़ सुखना लेक पहुंच मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से की मुलाकात, स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा का किया आह्वान

ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने जारी की मानक संचालन प्रक्रिया, वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और मिडल ईस्ट में बने हालात के मद्देनज़र आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आमजन से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सुरक्षित यात्रा करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने तथा अनावश्यक ईंधन खपत कम करने का आह्वान किया है।मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी प्रधानमंत्री के इस आह्वान को गंभीरता से लेते हुए राज्य स्तर पर मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। इसके तहत वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने, वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाने तथा सरकारी कार्यप्रणाली में ऊर्जा बचत को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से आमजन को भी इस मुहिम से जोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्ष से भी राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देशवासियों से सहयोग की अपील की थी, तब पूरे देश ने एकजुट होकर उसका पालन किया और सामूहिक प्रयासों से भारत उस संकट से सफलतापूर्वक बाहर निकला। उसी प्रकार आज भी यदि सभी नागरिक ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को अपना दायित्व मानकर आगे आएंगे तो देश हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X