Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

4 किलोमीटर साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा

Updated on Monday, May 18, 2026 18:27 PM IST

चंडीगढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील पर सोमवार को नायब सरकार के कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और राज्यमंत्री गौरव गौतम अपने सरकारी आवास से हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने तकरीबन चार किलोमीटर साइकिल चलाई और भविष्य में चंडीगढ में होने वाली बैठकों में शामिल होने के लिए साइकिल को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
*पीएम की ईंधन बचत अपील*
: चंडीगढ में होने वाली बैठकों के लिए साइकिल को प्राथमिकता देने पर रहेगा जोर
सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें शामिल होने के लिए सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खेल एवं युवा मामले मंत्री गौरव गौतम अपने-अपने सरकारी आवास से साइकिल पर पहुंचे। सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा सेक्टर 16 स्थित सरकारी आवास से तकरीबन चार किलोमीटर साइकिल चलाते हुए अपने स्टाफ के साथ सचिवालय पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचत को लेकर जो अपील की है, उसे आमजन जोश और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। इस मुहिम में सबका प्रयास है, ऐसे में मेरा भी छोटा सा प्रयास है। 
 
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि वो चंडीगढ में मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर, हरियाणा सिविल सचिवालय, हरियाणा विधानसभा, हरियाणा निवास जैसे स्थानों पर होने वाली बैठकों में साइकिल पर चलने को प्राथमिकता देंगे। आज हर देशवासी प्रयास कर रहा है कि तेल कैसे बचाया जाए, हर व्यक्ति अपनी भागीदारी कर रहा है। सबके योगदान से बूंद-बूंद घडा भरता है। पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए सोचते हैं और विदेश में देश के लिए जा रहे हैं, ताकि विकास को रफतार दी जा सके। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में सन्यास को लेकर टीका-टिप्पणी पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो सन्त, सन्यासी व्यक्तित्व हैं हीं, अब वो कह रहे हैं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सन्यास लेना चाहिए।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X