Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग से तैयार होते हैं अनुशासित और राष्ट्रसेवा को समर्पित कार्यकर्ता

Updated on Sunday, May 17, 2026 18:41 PM IST

चंडीगढ़, 17 मई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जींद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास और संगठन की वैचारिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और अंत्योदय की विचारधारा पर आधारित संगठन है, जिसने अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासन के बल पर देशभर में मजबूत पहचान बनाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा के वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों के विचार आज भी भाजपा की कार्यशैली का आधार हैं। उन्होने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ता आधारित संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाई है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण और संगठनात्मक विकास का मंच है। दो दिन तक सभी कार्यकर्ता एक साथ रहे, जिससे उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय विकसित हुआ। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करते हैं।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना ही भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।


*प्रशिक्षण के दौरन संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन, सेवा कार्यों और वैचारिक विषयों पर रहा फोकस*

मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने वैश्विक परिदृश्य और भारत की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित की इस सोच को समाज के बीच लेकर जाना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग में मनीष यादव ने “मन की बात एवं बूथ प्रबंधन” विषय पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन के विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रवीन जैन ने चुनाव प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक चुनावी व्यवस्था में संगठनात्मक तैयारी, संवाद और तकनीकी संसाधनों का सही उपयोग बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। वहीं अरूण यादव ने मीडिया और आईटी मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन, सेवा कार्यों और वैचारिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिनसे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल, प्रभारी एडवोकेट विजयपाल, मदन लाल गोयल, जिला प्रभारी श्रवण गर्ग, कृष्ण मिड्डा, कैप्टन योगेश, देवेंद्र अत्री, डा. राज सैनी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X