Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

डॉ पवन सैनी ने नारायणगढ़ विकास को लेकर CM नायब सिंह सैनी को सौंपा मांग पत्र।

Updated on Sunday, May 17, 2026 18:33 PM IST

शहजादपुर, 17 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयन्ती के उपलक्ष्य में शहजादपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मिजोरम के राज्यपाल माननीय जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर  रहे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित कार्यक्रम मे पहुंचे सभी लोगों का स्वागत करते हुए नारायणगढ़ हलके के विकास से सम्बधिंत एक मांग पत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा।
डॉ पवन सैनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नारायणगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रदान कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएं, ताकि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा सके।


शहजादपुर में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बतौर मुख्यअतिथि शिरकत।


प्रमुख मांगें
मांग-पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, खेल, परिवहन और किसानों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से— नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नया गांव कड़ासन में बीडीपीओ खंड बनवाने, शहजादपुर माजरा में एक बड़ा पार्क  बनवाने बारे, शहजादपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करवाने बारे, शहजादपुर में महाराणा प्रताप के नाम पर कम्युनिटी सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर के सामने सामने सडक़ चौड़ीकरण कर 33 फुट का करने बारे, श्री विश्वकर्मा पंजलासा चौंक से फलाईऑवर मुख्य मार्ग तकचारमार्गीय सडक़ निर्माण बारे, अनाज मंडी नारायणगढ़ के सामने मैदान की राशि को विभागों में आपसी स्थानांतरित करके हुए सनातन मैदान बनवाने बारे, राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में बीएड कोर्स को शुरू करवाने तथा परिसर में स्विमिंग पूल और स्केटिंग ग्राउंड बनवाने बारे, नारायणगढ़ में एएनएम व जीएनएम का कोर्स शुरू करवाने और दोनों शहरों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करवाने बारे, नारायणगढ़ में राजकीय पशु चिकित्सालय व पॉलिक्लीनिक खोला जाए तथा गांव बधौली में राजकीय आयुवेर्दिक औषधालय बनाई जाए और गांव बड़ागढ में राजकीय पशु अस्पातल बनाया जाए। गांव धनाना में राजकीय पशु औषधालय से राजकीय पशु अस्पताल अपग्रेड किया जाए, अम्बाला जिला या प्रदेश में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शौर्य स्थल बनाया जाए। राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर का नाम रानी पद्मवती के नाम पर रखा जाए, हरियाणा राज्य परिवहन नारायणगढ़ के सब डिपो को डिपो का दर्जा दिया जाए। गांव लौटो से गांव डूमा वाला तक नई सडक़ व मारकंडा नदी पर पूल बनाया जाए, शहजादपुर शहर में टी प्वाईट आईटीआई भारांपुर से फलाईओवर हाईवे पंचकूला तक चारमार्गीय सडक़ लाईटों सहित बनवाई जाए। गांव कुराली व भरेड़ी कलां में सडक़ को चारमार्गी बनाया जाए। राजकीय महिला आईटीआई हुसैनी के लिए सरकारी ईमारत बनाई जाए, नारायणगढ एवं शहजादपुर अनाजमंडी किसान विश्राम गृह की नई ईमारत बनवाई जाए, नारायणगढ के सामने बने हुए हैफेड गोदाम को स्थानांतरित किया जाए। अनाजमंडी नारायणगढ़ को शहर से बाहर स्थानानतरित किया जाए, गांव कड़ासन पंचकूला हाईवे पर फलाईओवर बनवाया जाए, कच्चे रास्ते जिनमें गांव डैहर से गांव लाहड़पुर तक 7 करम, गांव शाहपुर से नंदुवाली तक, गांव फिरोजपुर काठ से गांव नेकनावा तक, गांव भरेड़ीखुर्द से गांव तानका माजरा तक, गांव लखनौरा से गांव खानपुर लुबाना तक 6 करम तथा गांव पंजलासा से गांव बरसूमाजरा तक, गांव पंजलासा से गांव अहमदपुर तक, गांव बड़ी उज्जल से छोटी उज्जल तक, गांव लखनौरा से गांव बाकरपुर तक, गांव लालपुर से गांव हसनपुर तक 5 करम की सडक़ बनवाने की मांग रखी।
डॉ पवन सैनी ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से नारायणगढ़ क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण दोनों हिस्सों में विकास को गति मिलेगी और युवाओं, महिलाओं व किसानों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X