Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated on Saturday, May 16, 2026 20:10 PM IST

हरियाणा विधान सभा सचिवालय में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के अधिकारिेयों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

चंडीगढ़, 16 मई राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, आवास, परिवहन, सुरक्षा, प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 8 जून को हरियाणा विधान सभा परिसर में सम्मेलन का उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा तथा सायंकाल सुखना लेक क्लब में रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। 9 जून को विभिन्न तकनीकी सत्र और समापन कार्यक्रम ‘द ललित’ होटल में आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। हरियाणा सरकार की ओर से सम्मेलन को ‘स्टेट फंक्शन’ घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू करने पर सहमति बनी। सम्मेलन के लिए हरियाणा के इतिहास पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिए विशेष वाहन, मिनी एसी बसें तथा आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि सम्मेलन में लोक सभा अध्यक्ष, राज्य सभा के उपसभापति, प्रदेश के मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विधायकगण तथा लोक सभा सचिवालय के अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में लगभग 150 प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। इस जोन में पांच राज्यों के विधान मंडल शामिल हैं।

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, संसदीय कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार, शहरी स्थानीय निकाय एवं आतिथ्य विभाग के निदेशक मुकुल कुमार, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X