Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार

Updated on Saturday, May 16, 2026 19:44 PM IST

चण्डीगढ, 16 मई - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिसका सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। सरकार जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है। कृषि मंत्री शनिवार को कैथल के सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर स्थित सभागार में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने रीबन खोलकर कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।

 

मंत्री श्याम सिंह राणा ने एस्कॉर्ट गाड़ी में सफर कर सादगी की पेश की मिसाल

 

प्रधानमंत्री ने आमजन को दिया पेट्रोल, डीजल बचाने का संदेश - श्याम सिंह राणा

 

17 मई को आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जयंती में व्यक्तिगत वाहनों का कम उपयोग कर सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की करी अपील 


कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है, ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा सकें और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर देश को सशक्त बनाने का भी लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों व अन्य सभी वर्गों के लिए योजनाएं क्रियान्वित करती है, ताकि उनका उत्थान हो सके। महिलाओं को आत्मनिर्भरता और समृद्ध बनाने के लिए भी सरकार संकल्पबद्ध है। कृषि मंत्री ने बताया कि आगामी 17 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अंबाला के शहजादपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया गया है, ताकि वैश्विक परिस्थितियों और युद्धों का असर देश पर कम पड़े। इसी दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत वाहनों का कम उपयोग कर सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी निजी गाड़ी छोड़कर एस्कोर्ट वाहन में कार्यक्रम में पहुंचे हैं तथा काफिले में गाड़ियों की संख्या कम की गई है, ताकि ईंधन की बचत हो सके। उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भी सभी लोगों से सार्वजनिक वाहनों के माध्यम से पहुंचने का आग्रह किया।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। फसल बोने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया जाता है और ऑनलाइन माध्यम से सीधे किसानों के खातों में राशि भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, सुशील राणा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम व कुलवंत बाजीगर, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X