Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के तकनीकी नवाचार को मिली वैश्विक पहचान  

Updated on Saturday, May 16, 2026 19:41 PM IST

 

 

चंडीगढ़, 16 मई -हरियाणा को कृषि क्षेत्र में किए गए तकनीकी नवाचार तथा किसानों व पर्यावरण की मदद के लिए विकसित की गई नई तकनीक के लिए विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। इसके लिए नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में आयोजित जियोस्पेशियल वर्ल्ड फोरम 2026 के दौरान हरियाणा को जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अंतर्गत संचालित हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसैक) द्वारा ‘अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर आधारित एक व्यापक एवं यूनिफाइड जियो इनेबल्ड प्रणाली विकसित की गई है जिसके लिए हरियाणा को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

 ‘अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड

 

मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएं

हरियाणा को मिले इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरसैक की समस्त टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे हरियाणा के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हरसैक द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों की मदद के लिए ईजाद की गई नई तकनीक तथा फसल अवशेष प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में किए गए नए प्रयोग प्रदेश के किसानों के साथ-साथ गवर्नेंस, विभिन्न विभागों व आमजन, विशेषकर किसान भाइयों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुए हैं। हरसैक निदेशक डॉ सुल्तान सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रोत्साहन एवं जन-केंद्रित नीतियों का परिणाम है। उनकी निर्णायक सोच ने हरियाणा को डिजिटल कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद की है।

 

उल्लेखनीय है कि हरसैक ने ‘अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर आधारित यूनिफाइड जियो इनेबल्ड प्रणाली विकसित की है, जो कृषि, भूमि संसाधनों तथा संबंधित क्षेत्रों में वास्तविक समय निगरानी, पारदर्शी शासन एवं वैज्ञानिक योजना निर्माण को सक्षम बनाती है। यह प्रणाली प्रति फसल सीजन में प्रदेश के 15 लाख से अधिक किसानों को सहायता प्रदान कर रही है तथा 1 करोड़ से अधिक खेतों पर कार्य कर रही है। इसके साथ ही 4000 से अधिक सक्रिय दैनिक उपयोगकर्ता भी इससे जुड़े हुए हैं जिनमें नीति निर्धारक, अधिकारी, राजस्व विभाग से संबंधित हितधारक, पटवारी, सर्वेक्षक, युवा नवाचारकर्ता, उद्यमी एवं विद्यार्थी शामिल हैं।

हरसैक का एडवांस जियोस्पेशियल प्लेटफार्म फसल निगरानी, उत्पादन आकलन, जल संसाधन प्रबंधन, भूमि उपयोग योजना, फसल बीमा विश्लेषण, चित्र-आधारित फसल स्वास्थ्य निगरानी, फसल अवशेष प्रबंधन, मंडी मानचित्रण, कृषि योजना निर्माण, जलवायु अनुकूलन क्षमता तथा सतत विकास पहलों में काफी उपयोगी हैं।

हरसैक निदेशक ने बताया कि हरसैक उपग्रह चित्रों, दूरसंवेदी तकनीक, भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित पटलों, मोबाइल अनुप्रयोगों, मानव रहित हवाई सर्वेक्षण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विश्लेषण के माध्यम से हरियाणा के जल स्रोतों, परिवहन नेटवर्क, पंचायत परिसंपत्तियों तथा भूमि उपयोग परिवर्तन की व्यापक मैपिंग एवं निगरानी भी कर रहा है, जिससे पारदर्शिता, दक्षता तथा वैज्ञानिक संसाधन प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने खाद्य सुरक्षा, पर्यावरणीय सततता तथा जलवायु अनुकूलन क्षमता के उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु जियो इनेबल्ड प्रणाली के व्यावहारिक एवं व्यापक रूप से लागू किए जा सकने वाले मॉडल की विशेष सराहना की है। इस सम्मान ने अंतरिक्ष तकनीक के उपयोग से हरियाणा को गवर्नेंस एवं कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप, हरियाणा सरकार समावेशी विकास, प्रभावी गवर्नेंस तथा बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए अत्याधुनिक जियो इनेबल्ड तकनीकों के उपयोग के विस्तार हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X