Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित

Updated on Saturday, May 16, 2026 19:39 PM IST

चण्डीगढ, 16 मई- हरियाणा से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड श्री हुजुर साहिब नांदेड़ के लिए सिरसा से रवाना हुई ट्रेन शुक्रवार देर रात्रि दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में हरियाणा सोनीपत और पंचकूला जिला के 56 यात्री रवाना हुए। सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

 

 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने सचखंड श्री हुजुर साहिब नांदेड़ जा रही ट्रेन के यात्रियों का किया अभिनंदन

 

दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सोनीपत और पंचकूला के श्रद्धालुओं ने ली ट्रेन

ट्रेन रवाना करने से पहले संबोधित करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हरियाणा सरकार की एक बेहतरीन पहल है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के लाखों श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के लाभार्थी अयोध्या, प्रयागराज और नांदेड़ जैसे आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अन्य प्रदेश भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की सभ्यता और संस्कृति बड़ी समृद्ध है, जिसमें हजारों साल पुराने वे धार्मिक स्थल हैं, जिनकी पौराणिक मान्यता है। हर धार्मिक प्रवृत्ति का इंसान चाहता है कि उनको ऐसे स्थानों पर जाने का अवसर मिले। यही अवसर उन्हें सरकार ने प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक है। 

श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने स्टेशन पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने यात्रा को लेकर उनके विचार जाने। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर बेहद उत्साह दिखाई दिया। यात्रा सिरसा से चली जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए। इसके साथ-साथ फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, गुरुग्राम के श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए। जयकारों, शब्द कीर्तन के साथ यात्रा तख्त हुजुर साहिब श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुई है।

अंत्योदय सरल पोर्टल पर करवाएं रजिस्ट्रेशन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पात्र व्यक्तियों का जैसे ही रजिस्ट्रेशन होगा, इसके उपरांत जैसे ही यात्रा जाएगी, उनसे विभाग द्वारा स्वयं संपर्क साधा जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X