Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चौपाइयों और नगाड़ों से बृज संस्कृति व भाईचारे को मिल रही नई पहचान : महीपाल ढांडा

Updated on Saturday, May 16, 2026 18:36 PM IST

चंडीगढ़, 16 मई- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि आधुनिकता के दौर में कहीं न कहीं हमारी पुरानी परंपराएं लुप्त व कमजोर होती जा रही थीं, लेकिन जाट समाज विकास समिति ने उन्हें पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि चौपाइयों और नगाड़ों के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति, संस्कार और इतिहास से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा मिलेगी। मंत्री आज पलवल स्थित जाट धर्मशाला में जाट समाज विकास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय चौपाई महाकुंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि चौपाई महामेला में बृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कहा कि समाज की पुरानी परंपरा हमें हर परिस्थिति में तैयार रहने, साहस और प्रेरणा देने का कार्य करती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएं लुप्त नहीं होनी चाहिए बल्कि इन्हें और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। मंत्री ने जाट धर्मशाला के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की और साथ ही एक आधुनिक लाइब्रेरी तैयार करवाने की भी घोषणा की। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013-14 में सरकारी स्कूलों का दसवीं कक्षा का परिणाम लगभग 48 प्रतिशत तथा 12वीं का परिणाम करीब 53 प्रतिशत था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार किए गए और व्यवस्थाओं को ठीक करते-करते सरकारी स्कूलों का परिणाम 70 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि परिणामों में सुधार होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों का हौसला भी बढ़ा। आज स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों और सीबीएसई स्कूलों के परिणामों में केवल दो-तीन प्रतिशत का ही अंतर रह गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी स्कूलों के श्रेष्ठ गुरुजनों की मेहनत और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के तरीके का परिणाम है।

इतिहास और भाईचारे को जीवित रख रही हैं चौपाइयां- मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल क्षेत्र का चौपाई महामेला एक अनोखा आयोजन है, जो चौपाइयों और नगाड़ों के माध्यम से छत्तीस बिरादरी को जोडऩे और भाईचारे का संदेश देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि चौपाइयों के माध्यम से युवाओं को क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और वीर महापुरुषों जैसे दादा कान्हा रावत, महाराजा सूरजमल और राजा नाहर सिंह के संघर्षों से अवगत कराया जाता है। उन्होंने कहा कि जो समाज और क्षेत्र अपने इतिहास को भूल जाते हैं, वे दोबारा गुलामी की ओर बढ़ जाते हैं। इसलिए इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जाट धर्मशाला के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X