Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

“ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता बेहाल, महंगाई ने बढ़ाई घर-घर की परेशानी: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Friday, May 15, 2026 21:51 PM IST

चंडीगढ़, 15 मई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने देश की जनता को महंगाई की दोहरी मार झेलने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा होने से आम आदमी का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है और हर घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।


पेट्रोल डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरोध में 18 से 20 मई में कांग्रेस करेगी जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन : राव नरेंद्र सिंह”


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 मई को तीन रुपए से अधिक प्रति लीटर की बढ़ोतरी करके जनता पर अनावश्यक बोझ डालने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर परिवहन व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है। ट्रकों और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से फल, सब्जियां, दूध, अनाज और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं महंगी हो जाती हैं, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर पड़ता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने से ऑटो-रिक्शा, बस और टैक्सी का किराया भी बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिक का सफर कठिन और महंगा हो गया है। निजी वाहन चलाना भी अब आम परिवारों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और सिंचाई पंप महंगे पड़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन हकीकत में किसानों पर खर्च और कर्ज का बोझ बढ़ाया जा रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उद्योग और व्यापार क्षेत्र भी ईंधन कीमतों की मार झेल रहा है। कच्चे माल की ढुलाई और तैयार माल को बाजार तक पहुंचाने की लागत बढ़ने से उत्पादन महंगा हो रहा है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश का हर परिवार महंगाई से परेशान है। रसोई का खर्च बढ़ चुका है, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ गया है, लेकिन आमदनी वहीं की वहीं है। ऐसे में लोगों को अपने जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए भारी टैक्स को तुरंत कम किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाया जा सके।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उन्होंने राज्य की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में 18 से 20 मई तक किसी भी एक दिन रोष प्रदर्शन आयोजित करें और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे ताकि केंद्र सरकार पर इस मूल्यवृद्धि को वापस लेने का दबाव बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X