Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुपवा का एडमिशन पोर्टल लॉन्च, दाखिला प्रक्रिया शुरू

Updated on Friday, May 15, 2026 21:48 PM IST

डीएलसीसुपवा का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन पोर्टल लॉन्च करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य।

15 मई 2026, रोहतक दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए शुक्रवार को एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया गया। इसके साथ ही अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 2 जून से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन होगी। एडमिशन पोर्टल लॉन्चिंग के साथ ही साल 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी के प्रोस्पेक्ट्स का विमोचन भी किया गया।


- अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

- पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 2 जून से होगा रजिस्ट्रेशन

- पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए क्वालिटी एडमिशन पर रखें फोकस : डॉ आर्य


फैकेल्टी ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के कॉफ्रेंस रूम में एडमिशन पोर्टल लॉन्च करते हुए कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ अपनाते हुए क्वालिटी एडमिशन पर फोकस रखा जाए। यूनिवर्सिटी परिसर में तुरंत हेल्प डेस्क शुरू कर दिया जाए, ताकि दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों व उनके अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार हेल्प डेस्क पर मोबाइल नंबरों के अलावा लैंड लाइन नंबर भी उपलब्ध रहेंगे, जिन पर छात्र दाखिले से संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे। हेल्प डेस्क पर सभी फैकेल्टी और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक, एफटीवी के एफसी महेश टीपी, डिजाइन की एफसी डॉ शैली खन्ना, विजुअल आर्ट़्स के एफसी विनय कुमार, आर्किटेक्चर के एफसी अजय बाहू जोशी, डायरेक्टर आईटी डॉ सीमा और अन्य विभागों के एचओडी भी मौजूद रहे।

डीएलसीसुपवा का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रोस्पेक्ट्स का विमोचन करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य एवं अन्य।


दो नए पीजी कोर्स शुरू

कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि इस बार डीएलसीसुपवा में दो नए पीजी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी व डिजाइन फैकेल्टी में संचालित होंगे। ये मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स इन प्रिंटमेकिंग व मास्टर ऑफ डिजाइन इन टेक्सटाइल डिजाइन होंगे। ग्रेजुएशन पूरी करने वाले छात्र इनमें दाखिला ले सकेंगे।

यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

15 मई को सुपवा की वेबसाइट पर एडमिशन पोर्टल लॉन्चिंग के साथ ही यूजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की शुरुआत। 26 जून तक रजिस्ट्रेशन फीस के साथ भरे जा सकेंगे ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म। 3 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। 16 से 18 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा व स्किल टेस्ट चलेंगे। 23 जुलाई को वेबसाइट व यूनिवर्सिटी के नोटिस बोर्ड पर फाइनल परिणाम घोषित होगा। 27 जुलाई को विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग होगी, इसके साथ ही छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे। 28 जुलाई को डिजाइन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कार्सेज की पहली काउंसिलिंग की जाएगी व चयनित छात्र फीस जमा करा सकेंगे। फिल्म एंड टेलीविजन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग 27 से 29 जुलाई तक चलेगी और छात्र अपनी फीस जमा करा सकेंगे। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

2 जून को सुपवा की वेबसाइट पर पीजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की शुरुआत होगी, 10 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन फीस के साथ ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरे जा सकेंगे। 17 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर फाइनल परिणाम घोषित होगा। 24 जुलाई को पहली काउंसिलिंग होगी, इसके साथ ही छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X