Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा की अहम बैठक

Updated on Thursday, May 14, 2026 21:34 PM IST

पंचकूला, 14 मई। भारतीय जनता पार्टी की गुरुवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों को लेकर अहम बैठक हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना तैयार की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया समेत पार्टी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं को लेकर जो संदेश दिया गया है, वह राष्ट्रहित में है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करना भी उनका कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री के संदेश को स्वयं भी अपनाएं और आम लोगों तक भी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सरकार की नीतियों और फैसलों का उद्देश्य देशहित और आमजन की भलाई है, इसलिए इन योजनाओं और संदेशों को सकारात्मक तरीके से समाज तक पहुंचाना जरूरी है।


बैठक में नायब सैनी, डा. सतीश पूनिया और मोहन लाल बड़ौली ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर की चर्चा


*नशा के विरूद्ध अभियान चलाएं कार्यकर्ता: मोहन लाल बड़ौली*


प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी बनकर काम करें। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करें।
बैठक में उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर कहा कि लाडो लक्ष्मी जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, इसलिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें।


पेट्रोल, डीजल और गैस की समझदारी से इस्तेमाल करने के पीएम मोदी की अपील को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: मुख्यमंत्री नायब सैनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं से नशे के विरूद्ध अभियान चलाने का आह्वान किया


*मोदी और नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है: डा. सतीश पूनिया*

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश शर्मा ने भी बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किए हैं और इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर जनता से लगातार संपर्क करें।  
बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने, जनसंवाद बढ़ाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।  बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X