Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं: राव

Updated on Thursday, May 14, 2026 21:22 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सफाई एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जो कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, उन्हें असुरक्षा, शोषण और अस्थायी रोजगार नहीं बल्कि सम्मानजनक वेतन, स्थायी नौकरी, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में नगरपालिका, नगर परिषद, नगर निगम तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बजाय लगातार अनदेखा कर रही है।

स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह


राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने आंदोलनरत कर्मियों की मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखित रूप में एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पत्र के माध्यम से हमने मुख्यमंत्री को यह अवगत करवाया है कि कैसे सफाई कर्मी और अग्निशमन कर्मचारी कठिन एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि कच्चे, अनुबंधित, आउटसोर्स और कौशल निगम कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाए तथा “समान कार्य-समान वेतन” नीति लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, कैशलेस इलाज, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन तथा आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी मांग की कि ठेका प्रथा समाप्त कर विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती की जाए, ताकि कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यभार कम हो सके और जनसेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हों। फरीदाबाद अग्निकांड में जिन दमकल कर्मियों ने अपनी  अपनी जान गंवाई थी, उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिवारों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता तथा आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी शहरों और कस्बों को स्वच्छ रखते हैं तथा आग जैसी आपदाओं में लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं, उनके श्रम और बलिदान का सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने कहा
“जो शहरों को साफ रखते हैं,
जो आग में भी जान बचाते हैं,
उन मेहनतकश हाथों को
सम्मान, सुरक्षा और अधिकार मिलना ही चाहिए।” उन्होंने कहा कांग्रेस उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X