Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एमडीयू में प्रवेश समिति की बैठक आयोजित  

Updated on Wednesday, May 13, 2026 19:54 PM IST

 

चंडीगढ़ , 13 मई - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक में कुलगुरु प्रो. मिलाप पूनिया की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं स्टूडेंट सेंट्रिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

दाखिला प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और स्टूडेंट सेंट्रिक बनाने पर जोर

कुलगुरु प्रो. मिलाप पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित हो ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन तथा काउंसलिंग प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए। बैठक में विभिन्न संकायों एवं विभागों में उपलब्ध सीटों, प्रवेश नियमों, मेरिट प्रक्रिया तथा नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत लागू प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से पाठ्यक्रमों को समयानुकूल बनाया जा रहा है। कुलगुरु प्रो. पूनिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएं समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट और अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए अनुकूल और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X