Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश के राजकीय कॉलेजों को मिले 435 नए असिस्टेंट प्रोफेसर

Updated on Wednesday, May 13, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़, 13 मई-- हरियाणा की उच्च शिक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज प्रदेश के राजकीय कॉलेजों के लिए नवनियुक्त 435 असिस्टेंट प्रोफेसरों को उनके नियुक्ति स्थान (स्टेशन) सहित नियुक्ति पत्र दिए। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के कॉलेजों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों में नए शिक्षक मिले हैं। इन नियुक्तियों में ज्योग्राफी (भूगोल) के 277, राजनीति विज्ञान के 71 और इतिहास के 87 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।

 

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने दी बधाई

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नवनियुक्त शिक्षकों बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज के निर्माण में सर्वोच्च स्थान होता है और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सीधे तौर पर हमारे युवाओं के भविष्य को निर्धारित करती है। शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त प्रोफेसरों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उम्मीद है कि आपकी नियुक्ति से कॉलेजों में शैक्षणिक वातावरण और अधिक बेहतर होगा और विद्यार्थियों को अपने विषयों में गहन शोध और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। ढांडा ने कहा कि कॉलेजों में खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसी भी कॉलेज में शैक्षणिक कार्य बाधित न हो। इन 435 नियुक्तियों से प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X