Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जनता ने विकास, सुशासन और मोदी नेतृत्व पर लगाई मुहर : अनिल विज

Updated on Wednesday, May 13, 2026 19:30 PM IST

अम्बाला, 13 मई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों की शानदार  पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास की जीत है।

नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जन विश्वास की जीत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला सिटी, सोनीपत और पंचकूला में भाजपा मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों की जीत पर अनिल विज ने दी बधाई


विज ने अम्बाला सिटी से भाजपा की विजयी मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी, सोनीपत से राजीव जैन तथा पंचकूला से श्यामलाल बंसल को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि जनता ने विकास और पारदर्शी प्रशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य किया है और इसी कारण जनता लगातार भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर निकायों में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता विकास कार्यों, मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित की योजनाओं से संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव निर्वाचित मेयर तथा पार्षद अपने-अपने शहरों के समग्र विकास, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विजय आने वाले समय में हरियाणा में और अधिक विकास एवं जनसेवा का मार्ग प्रशस्त करेगी। अंत में विज ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X