Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर डॉ. पूनिया ने जताया आभार

Updated on Wednesday, May 13, 2026 19:09 PM IST

चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर है।

हरियाणा निकाय चुनाव परिणामों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर लगाई मुहर: डा. सतीश पूनिया


डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता ने निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन देकर यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनावों में देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के संगठनात्मक नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ने इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया।
डॉ. पूनिया ने कहा कि निकाय चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है तथा विपक्ष की भ्रामक और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है।
उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा आने वाले समय में भी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी तथा हरियाणा को विकास और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X