Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: मोहन लाल बड़ौली

Updated on Wednesday, May 13, 2026 19:04 PM IST

चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और संगठन की मजबूती की जीत है।
पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है। निकाय चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा की जनता विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

 जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: मोहन लाल बड़ौली


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक मेहनत करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। पार्टी की यह जीत हर कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।
प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। शहरों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है।
श्री बड़ौली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति, भ्रम फैलाने और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। हरियाणा की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन चाहती है और भाजपा इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
पंडित मोहन लाल बडौली ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में भी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X