Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Wednesday, May 13, 2026 19:02 PM IST

चंडीगढ़, 13 मई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि गढ़ी सांपला किलोई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का गढ़ नहीं है। यह गढ़ 36 बिरादरी जनता है, जिसे वर्ष 2019 में भी जनता ने तोड़ा और आज पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच को चेयरमैन बनाकर तोड़ा है। भविष्य में भी इलाके के विकास के लिए जनता कमल खिलाएगी। उन्होंने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास नीति को दिया।
 
: सांपला में कार्यकर्ताओं की मेहनत, नायाब योजनाओं की जीत 
: ट्रिपल इंजन की सरकार से खुलेंगे सांपला में विकास के रास्ते, जनभावनाओं के अनुकूल होंगे काम
सहकारिता मंत्री एवं नगर पालिका सांपला के चुनाव प्रभारी डॉ अरविंद शर्मा ने पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच की जीत उपरांत विजयी जुलूस में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में निकाय चुनाव में भाजपा का कमल मजबूती के साथ खिला है और कांग्रेस पतन की तरफ बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास नीति, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के कुशल संगठन प्रबंधन की बदौलत भाजपा ने नगर पालिका सांपला में यादगार जीत दर्ज की है। अब सांपला ट्रिपल इंजन की सरकार का भागीदार बन गया है, जिससे इस क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी। पत्रकारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने के सवाल के जवाब में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री इस इलाके से बार-बार जीत रहे हैं। यह उनका नहीं जनता का गढ़ है। सांपला की जनता ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उनका गढ़ तोड़ा था और आज सांपला के महत्वपूर्ण चुनाव में भी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री सैनी की नीतियों पर भरोसा करते हुए कमल का फूल खिलाने का काम किया है। आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें अपने गढ़ में चुनाव मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिला। उन्हें कहना पड़ा कि जो सांपला में भाजपा प्रत्याशी को हराएगा, उसे वोट डलवाएंगे। लेकिन जनता-जनार्दन ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को दरकिनार करते हुए विकास की राह चुनते हुए भाजपा का साथ दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांपला की जनता से जो वायदे किए हैं, उसे मजबूती के साथ निभाएंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर भाजपा पालिका नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवीण कोच, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, अजय बंसल, मनमोहन गोयल, मार्किट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक, मण्डल अध्यक्ष कपिल खत्री व बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X