Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

1857 के अनसुने वीरों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक बनेगा देशभक्ति की प्रेरणा : अनिल विज

Updated on Tuesday, May 12, 2026 19:45 PM IST

चण्डीगढ़, 12 मई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अम्बाला छावनी में निर्मित एशिया के सबसे बड़े “आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक” का उद्घाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, क्योंकि यह केवल हरियाणा का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की गौरवगाथा को समर्पित एक राष्ट्रीय स्मारक है। विज आज यहां चण्डीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

 

अम्बाला छावनी में बना एशिया का सबसे बड़ा 1857 शहीद स्मारक, जल्द पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार पूरे देश में ऐसा दूसरा स्मारक नहीं है, जहां 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संघर्षों को इतने व्यापक और आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया गया हो। उन्होंने बताया कि अम्बाला, मेरठ, दिल्ली, झांसी, आगरा सहित देशभर में जहां-जहां अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष हुए, उन सभी ऐतिहासिक दृश्यों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुनः सजीव किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां यह समझ सकें कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई 1857 से ही प्रारंभ हो चुकी थी।

विज ने कहा कि इतिहास में अक्सर स्वतंत्रता आंदोलन के दूसरे चरण का अधिक उल्लेख किया गया, जिसे कांग्रेस से जोड़ा जाता है, जबकि कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गठन से 28 वर्ष पहले ही देशभर में अंग्रेजों के खिलाफ एक व्यापक और सशस्त्र जनआंदोलन शुरू हो चुका था, जिसमें हजारों सैनिकों, किसानों और आम नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि अनेक वीरों को पेड़ों से बांधकर गोलियों से भून दिया गया, लेकिन उन बलिदानों को इतिहास में वह स्थान नहीं मिल पाया जिसके वे वास्तविक हकदार थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन्हीं “अनसंग हीरोज” को सच्ची श्रद्धांजलि देने और इतिहास की इस भूल को सुधारने के उद्देश्य से अम्बाला छावनी में 22 एकड़ भूमि पर एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्मारक परिसर में एक विशेष “श्रद्धांजलि स्थल” भी बनाया गया है, जहां लोग देश के उन अमर शहीदों को नमन कर सकेंगे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। विज ने कहा कि यह स्मारक केवल ईंट-पत्थरों का निर्माण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, बलिदान और भारत के गौरवशाली इतिहास की जीवंत प्रेरणा है, जो आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X