Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

Updated on Tuesday, May 12, 2026 18:42 PM IST

चंडीगढ़,12 मई - हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संपन्न हुए नगर निकायों के आम एवं उपचुनावों की मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि नगर निकाय चुनावों की मतगणना 13 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से संबंधित मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराया जाएगा तथा प्रत्येक चरण की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रहे। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक लाने तथा मतगणना उपरांत पुनः सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, अवांछित एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के आसपास हथियारों एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मतगणना केंद्रों के निकट अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी तथा शोर-शराबा या व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके। आयोग ने सभी प्रत्याशियों, चुनाव एजेंटों एवं समर्थकों से अपील की है कि वे मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सामान्य पर्यवेक्षक एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा आवश्यक जानकारी का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी, चुनाव एजेंट अथवा अन्य अधिकृत व्यक्ति किसी भी प्रकार की दुविधा या समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मई 2026 को आयोजित नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाए गए। इन चुनावों के अंतर्गत अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला एवं उकलाना नगर पालिका में मतदान कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में वार्डों के उपचुनाव भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X