Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: नर्सिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, सेवा का संकल्प है: पूनम सहराय

Updated on Tuesday, May 12, 2026 17:49 PM IST

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस धूमधाम से मनाया गया। बसई स्थित एक रेस्तरां में आयोजित नर्सिंग दिवस कार्यक्रम में सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन की ओर से नर्सिंग ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया। नर्सिंग ऑफिसर्स ने सदैव सेवा, समर्पण और मानवता से काम करने की बात कही।

-गुरुग्राम में नर्सिंग ऑफिसर्स ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस
-प्रयोग फाउंडेशन की ओर से नर्सिंग ऑफिसर्स को किया गया सम्मानित
-नर्सिंग ऑफिसर्स के काम को सेल्यूट करते हुए भेंट किए प्रशस्ति पत्र व धार्मिक पुस्तक


कार्यक्रम में केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पूनम सहराय रहीं। इस मौके पर उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने एक स्वर में उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मानवता के साथ मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया। समारोह में नर्सिंग ऑफिसर्स ने जमकर डांस भी किया। कई नर्सिंग ऑफिसर्स यहां तक कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भी अपनी ड्यूटी करके इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय ने कार्यक्रम में पहुंचीं सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रयोग फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र व धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया। पूनम सहराय ने कहा कि नर्सिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, सेवा का संकल्प है। इस सेवा को हम नर्सिंग ऑफिसर्स हमेशा पूरे मन से करती हैं। नर्सिंग प्रोफेशन में आना सिर्फ एक नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह हमें आत्मीयता से काम करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा की।
समाज में नर्सों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवा नर्सिंग ऑफिसर्स से मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और प्रोफेशनल स्किल्स को लगातार अपग्रेड करते रहने का आह्वान किया। अपने काम का सदा महत्व समझें और काम में 100 प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज की जान बचाना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। मरीज का ठीक होकर घर जाना ही उनका असली सम्मान है। रात-दिन की शिफ्ट, परिवार से दूर रहकर भी वे मुस्कुराते हुए ड्यूटी करती हैं।


प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। डॉक्टर इलाज लिखते हैं, लेकिन मरीज को स्वस्थ बनाने तक 24 घंटे देखभाल नर्सिंग स्टाफ ही करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रयोग फाउंडेशन की ओर से नर्सिंग ऑफिसर्स को दिए गए सम्मान से हमारा उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाना और समाज को उनके योगदान को सम्मानजनक प्रस्तुत करना है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X