Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

 ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं सतत ऊर्जा’ विषय पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन  

Updated on Monday, May 11, 2026 20:19 PM IST

चंडीगढ़ , 11 मई -  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी), पंचकूला के सहयोग से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं सतत ऊर्जा” रही, जिसमें तकनीकी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर तकनीक के बदलते स्वरूप और उसके सामाजिक प्रभावों पर विचार साझा किए।

 

 

- विश्वविद्यालय में स्थापित हो रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. राजकुमार, अधिष्ठाता, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने कहा कि तकनीकी नवाचार आज के समय में समाज और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी का वास्तविक उद्देश्य मानव जीवन को अधिक सुखद और सरल बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी तकनीकी शिक्षा और नवाचार क्षमता का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान के लिए करें। कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सहित नई ढांचागत परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कपिल सिंघल, प्रबंध निदेशक, बी.पी. रिफकूल, ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फेज चेंज मटेरियल जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इलेक्ट्रिक बसों, यात्री वाहनों और कोल्ड-चेन परिवहन में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X