Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” राज्यस्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत

Updated on Monday, May 11, 2026 19:59 PM IST

चंडीगढ़, 11 मई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा के अरुणाय स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अरुणाय में 101 महिलाओं की कलश यात्रा को रवाना किया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच निकाली गई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 48 कोस के विभिन्न तीर्थ स्थलों से पहुंचे संत-महात्माओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

मंदिर के गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

101 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

मुख्यमंत्री ने अरुणाय लंगर हॉल का किया उद्घाटन


कार्यक्रम के दौरान श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अरुणाय लंगर हॉल का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” विषय पर लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत तथा देश की आस्था और स्वाभिमान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को आकर्षक चित्रों एवं जानकारियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी नई पीढ़ी को अपने इतिहास एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती है।
इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी ने पवित्र तीर्थस्थल ज्योतिसर पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने ज्योतिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, बंसी पुरी जी महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गोल्डी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल, मनीष लोहान, अंबाला शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X